फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to withdraw the case by assault, 20 thousand rupees of school fees was also snatched from son

मारपीट कर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी, बेटे से स्कूल फीस के 20 हजार रुपये भी छीने

Wed, 10 Feb 2021 01:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Threatened to withdraw the case by assault, 20 thousand rupees of school fees was also snatched from son
मारपीट कर मुकदमा वापस लेने की धमकी दी, बेटे से स्कूल फीस के 20 हजार रुपये भी छीने
विज्ञापन

खरखौदा। लोहिया नगर में दूसरे संप्रदाय के लोगों पर किशोर के साथ मारपीट करने व नकदी लूटने का आरोप लगाते हुए दंपती ने थाने में तहरीर दी है। सोमवार को भी पीड़ित पक्ष ने इसी पक्ष पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

रंजीत सिंह चौहान के अनुसार, वह पत्नी व बेटे के साथ लोहिया नगर में रहता है। उसके मकान के आसपास दूसरे संप्रदाय के लोग रहते हैं। दो दिन पहले दूसरे समाज के लोगों ने उसके परिवार पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाया तथा जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में पीड़ित पक्ष ने कई लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मंगलवार को थाने पहुंचे रंजीत सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया कि सुबह के समय उसका बेटा विश्वास स्कूल जा रहा था। रास्ते में मिले आरोपी पक्ष ने उसके बेटे के साथ मारपीट करते हुए दर्ज मुकदमा वापस लेने की धमकी दी। आरोप है कि बच्चे से स्कूल फीस के 20 हजार रुपये भी आरोपियों ने छीन लिए। दंपती ने थाने पहुंचकर तहरीर दी हैै। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed