फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to press for compromise in Netrapal murder case

Meerut News: नेत्रपाल हत्याकांड में समझौते के दबाव की दी धमकी

Mon, 18 Nov 2024 03:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Threatened to press for compromise in Netrapal murder case
सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव पांचली बुजुर्ग में नेत्रपाल हत्याकांड के मामले में समझौते का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित सचिन पुत्र नेत्रपाल ने तहरीर में बताया कि रविवार की सुबह वह डेयरी से दूध लेकर बाइक से घर जा रहा था। बीच रास्ते में उसके पिता की हत्या में शामिल आरोपी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि जब वह घर पहुंचा तो हत्याकांड में शामिल आरोपी इरशाद पुत्र मोमीन ने मुकदमे से नाम वापस लेने के लिए दबाव बनाया। आरोपी फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे पूर्व भी आरोपी पीड़ित की डेयरी में चोरी की घटना व पीड़ित को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।गांव पांचली बुजुर्ग में बाहरी छोर पर बनी गोशाला में 6 अप्रैल, 2022 को चौकीदार नेत्रपाल पुत्र धूम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक के बड़े भाई चरण सिंह की तहरीर पर छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोपी जमानत पर बाहर हैं। पुलिस मामले का खुलासा नहीं कर पाई है। खुलासे के लिए सर्विलांस, एसओजी और थाना पुलिस दो साल से काम कर रही है। करीब दो माह पूर्व भी पुलिस ने आरोपियों के नार्काे टेस्ट कराने के आदेश मांगे हैं। इसके लिए थाना पुलिस ने प्रक्रिया पूरी कर उच्चाधिकारियों को भेज दी है। अधिकारियों के आदेश के बाद आरोपियों का नार्काे टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed