फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to kill on asking for money for the plot

Meerut News: प्लॉट के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी

Thu, 26 Feb 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill on asking for money for the plot
संवाद समाचार एजेंसी
विज्ञापन




सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी कलां निवासी खुशबू पत्नी जावेद के साथ प्लॉट के रुपये मांगने पर आरोपियों ने मारपीट कर दी। पीड़िता ने सलीम, मोहसिन, जाहिद व कासिम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।




पीड़िता खुशबू ने तहरीर में बताया कि कुछ दिन पहले उसने सलीम को अपने प्लॉट को बेचा था। बताया कि बुधवार की शाम वह अपने प्लॉट के पैसों की मांग को लेकर सलीम के पास गई थी। आरोप है कि इसी बीच सलीम, मोहसिन, जाहिद व कासिम ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का कहना है कि शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए मौके से भाग गए। पीड़िता ने थाना पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed