फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened to implicate him in the Pulwama attack, digitally arrested a farmer and duped him of Rs 38 lakh.

Meerut News: पुलवामा हमले में फंसाने की धमकी, डिजिटल अरेस्ट कर किसान से 38 लाख ठगे

Mon, 30 Mar 2026 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Threatened to implicate him in the Pulwama attack, digitally arrested a farmer and duped him of Rs 38 lakh.
मेरठ। फलावदा थाना क्षेत्र के अमरौली गांव निवासी किसान मदनपाल को पुलवामा आतंकी हमले में फंसाने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने 38 लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस का सब-इंस्पेक्टर बताकर किसान को ठगी का शिकार बनाया। नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) वेबसाइट पर शिकायत करने के बाद इस मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन




मदनपाल ने दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि उनके मोबाइल पर 11 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल की। कॉल करने वाले ने कहा कि वह महाराष्ट्र पुलिस हेडक्वार्टर से उप-निरीक्षक देवेंद्र कुमार बोल रहे हैं। आरोपी ने कहा कि उनकी टीम ने आतंकियों के ठिकानों पर छापा मारा था। वहां पर मदनपाल का आधार और एटीएम कार्ड मिला है। इससे पता चलता है कि पुलवामा आतंकी हमले में वह भी शामिल थे। आरोपियों ने मदनपाल के मोबाइल पर व्हाट्सएप के जरिये आतंकियों के फोटो भेजे। कहा कि भारत के सैनिकों को मारने में तुम्हारा भी हाथ था। आरोपियों ने इस संबंध में किसी को भी बताने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा वे जब भी कॉल करेंगे उन्हें रिसीव करनी होगी। तब वह उनकी मदद कर सकते हैं।
विज्ञापन




वीडियो कॉल पर दिलाई भारत माता की शपथ

मदनपाल का कहना है कि आरोपी उनसे दिनरात वीडियो कॉल पर बात करते थे। उन्होंने तीन बार भारत माता की शपथ दिलाकर प्रतिदिन ऑनलाइन हाजिरी लगाने का दबाव बनाया। आरोपियों ने कहा कि वह जब भी कॉल करेंगे तो उन्हें कहना होगा कि आई एम सेफ जय हिंद सर। उन्होंने डर दिखाया कि इस केस में उनको गिरफ्तार कर दस साल की सजा दी जाएगी और 60 लाख रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




दो बार खाते में जमा कराए रुपये

अगर वह इस केस से बचना चाहते हैं तो उन्हेें आरटीजीएस के जरिये उनके खाते में रुपये जमा करने होंगे। अगर वह केस में बरी हो जाते हैं तो यह रुपये उन्हें वापस कर दिए जाएंगे। मदनपाल का कहना है कि वह इतने डर गए कि उनकी नींद और भूख उड़ गई। उन्होंने डर की वजह से 13 फरवरी को एसबीआई गंज बाजार शाखा से 33 लाख रुपये और 18 फरवरी को बैंक ऑफ बड़ौदा फलावदा शाखा से पांच लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 25 मार्च तक उनके रुपये वापस नहीं मिले तो उन्हें ठगी की जानकारी हुई और उन्होंने 26 मार्च को शिकायत की। सीओ अपराध अभिषेक पटेल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम टीम जांच पड़ताल में लगी है।
-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed