फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threatened by the woman over her protest against molestation

छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को मिली धमकी

Sat, 22 Feb 2020 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Threatened by the woman over her protest against molestation
छेड़छाड़ के विरोध पर युवती को मिली धमकी
विज्ञापन

मेरठ। कंकरखेड़ा क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध जताना एक युवती को भारी पड़ा। दबंग ने उससे अभद्रता की और फिर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने थाने में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़िता ने अफसरों से मामले की शिकायत करते हुए न्याय मांगा है।

मूलरूप से राजस्थान की रहने वाली एक युवती कंकरखेड़ा क्षेत्र में अकेली रहती है। आरोप है कि पिछले काफी समय से युवती को पास ही जनरल स्टोर चलाने वाला एक शख्स परेशान कर रहा है। विगत दो फरवरी को आरोपी मौका पाकर युवती के घर में घुस गया और अश्लीलता की। विरोध करने पर कपड़े तक फाड़ डाले। पीड़िता ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। युवती ने बताया कि वारदात के बाद वह थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की। इसी का लाभ उठाकर दबंग उसे सबक सिखाने की धमकी दे रहा है। पुलिस की लापरवाही के चलते उसकी जान पर बन आई है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी आवास पर शिकायती पत्र देकर आरोपी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed