{"_id":"5f2db1be8ebc3e3cd265a857","slug":"threaten-to-mla-satendra-satwai-in-bijnor-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक को दी धमकी, दर्ज किया गया मुकदमा, जांच में जुटे पलिस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक को दी धमकी, दर्ज किया गया मुकदमा, जांच में जुटे पलिस अफसर
Sat, 08 Aug 2020 01:33 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 08 Aug 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
विधायक जितेंग्र धवतआई
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा विधायक जितेंद्र सतवाई को धमकी देने के आरोप में रोहटा थाने में एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं, आरोपी पक्ष ने इसे गलत बताते हुए विधायक पर वसूली करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मीरपुर गांव में एक साल पहले मुर्गी फार्म खोलकर रुपए दोगुने करने का झांसा देकर करोड़ों रुपए की ठगी का मुकदमा मुर्गी फार्म मालिक विजय मलिक और जितेंद्र मलिक के खिलाफ दर्ज हुआ था। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर रात एक व्यक्ति ने विधायक जितेंद्र सतवाई को कॉल कर धमकी दी कि आपने मीरपुर में मुर्गी फार्म के मालिकों के खिलाफ जो मुकदमा दर्ज कराया है, वह मेरे रिश्तेदार हैं। आपने अच्छा नहीं किया। इसका अंजाम बुरा होगा। विधायक ने ट्रू कॉलर पर जांच कर उस नंबर पर कॉल बैक की तो उस पर जनरैल मसंद लिखा आया।
विज्ञापन
इसके बाद शुक्रवार को विधायक के निजी सचिव अभिमन्यु ने जरनैल मसंद, जोकि नगर निगम में पार्षद पति बताया गया, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसएसपी अजय साहनी का कहना कि मामले की गंभीरता से जांच होगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ में कोरोना का कहर जारी, चिकित्सक समेत तीन की मौत, 46 मिले नए संक्रमित मरीज
विधायक ने की अवैध वसूली
वहीं आरोपी जनरैल मसंद का कहना है कि हम कई लोगों ने पैसा लगाकर मुर्गी फार्म खोला था। आरोप है कि विधायक घोटाले का दबाव बनाकर मुझसे दो बार में पांच-पांच लाख रुपए के हिसाब से 10 लाख रुपय ले चुके हैं। फिर से पैसा मांगा जा रहा था। मैंने इस संबंध में कॉल की तो मुझ पर उल्टा आरोप लगा दिया। विधायक ने उल्टा मुझे धमकी दी कि मुझे झूठे मुकदमे में फंसा दिया जाएगा। मैंने कोई धमकी नहीं दी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/