फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Threat of making pornographic video viral

अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Threat of making pornographic video viral
सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने अपहरणकर्ता पर समझौते का दबाव बनाते हुए अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत कर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

आसिफ, सदाकत निवासी मुजफ्फरनगर, अलीशा निवासी खिर्वा जलालपुर थाना सरधना व महताब निवासी गांव बड्ढ़ा थाना किठौर पर आरोप है कि यह 4 अप्रैल को बहला फुसलाकर किशोरी को अपने साथ ले गए थे। किशोरी के पिता ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने किशोरी को चार दिन बाद ही बरामद कर लिया था। आरोप है कि मुख्य आरोपी महताब किशोरी पर समझौते का दबाव बना रहा है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों पर दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि मुकदमा दर्ज होने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। इस कारण आरोपी समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपी, किशाेरी का अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने बुधवार को एसएसपी डॉ. विपिन ताडा से शिकायत कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी अजय शुक्ला का कहना है कि किशाेरी ने अपने बयान में दुष्कर्म होने से इन्कार किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया हुआ है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की वर्ष 2023 में शादी हो चुकी है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed