{"_id":"69bec6687a5433e4a20ba5f4","slug":"thousands-of-hands-were-raised-in-prayer-at-the-eidgah-meerut-news-c-40-1-smrt1041-111913-2026-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: ईदगाह में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: ईदगाह में दुआ के लिए उठे हजारों हाथ
विज्ञापन
लावड़ - कस्बे की ईदगाह में ईद की नमाज अदा करते अकीदतमंद। स्रोत: संवाद
- अकीदतमंदों ने मुल्क में अमन और सलामती के लिए दुआ मांगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना/फलावदा/परीक्षितगढ़/माछरा। ईद-उल-फितर के मौके पर अकीदतमंदों ने तय समय पर ईदगाह में नमाज अदा की और मुल्क में अमन और सलामती के लिए दुआ मांगी। पाक रमजान माह पूरा होने के बाद लोगों ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी।
मवाना में मेरठ मार्ग स्थित ईदगाह में शहर काजी मौलाना नफीस अहमद खां कासमी ने नमाज अदा कराई। मौलाना ने नमाज के बाद तकरीर करते हुए कहा कि ईद ईमान वालों को अल्लाह का दिया इनाम है। ईदगाह के सामने नगर पालिका द्वारा कैंप आयोजित कर अकीदतमंदों को मिश्री और सौंप देकर ईद की बधाई दी। कैंप में चेयरमैन अखिल कौशिक के साथ कर्मचारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक योगेश वर्मा, पूर्व विधायक प्रभुदयाल वाल्मीकि, पूर्व चेयरमैन अय्यूब कालिया, विनोद जाटव, चौधरी नरेशपाल, अमीर आजम भूरा आदि उपस्थित रहे।
फलावदा के पैंठ बाजार में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा प्रधान ने ईद मिलन समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर शहर काजी मौलाना सलमान कासमी, पूर्व चेयरमैन सैयद मेराजुद्दीन, कांग्रेस नेता सैयद रिहानुद्दीन, पूर्व चेयरमैन अब्दुस समद, पूर्व चेयरमैन नैयर आलम कुरैशी, सैयद ईसा, उबैदुलगनी, सभासद कादिर कुरैशी, वकार आलम व अन्य उपस्थित रहे। मेन बाजार में व्यापारियों ने ईद मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें व्यापारी नेता बब्बू रस्तोगी, अशोक भारती, सहकारी समिति के चेयरमैन तनजेब चौधरी, अकील मौजूद रहे। शहरकाजी मौलाना सलमान ने ईद की नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
परीक्षितगढ़ में जामा मस्जिद के मुफ्ती कारी अबुबकर ने ईद की नमाज अदा कराई। अकीदतमंदों ने नगर की मस्जिदों व गांव इकला रसूलपुर, पूठी, खानपुर बांगर, अगवानपुर, दुर्वेशपुर, ईदगाह पर नमाज अदा की। चेयरमैन हिटलर त्यागी, गुल्लू प्रधान, सपा नेता किशोर वाल्मीकि, परीक्षितगढ़ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नासिर त्यागी, शकील प्रधान, डॉ. मुश्ताक कुरैशी, डॉ. जफर, डॉ. शादाब, अहसान अली आदि ने बधाई दी।
माछरा में मस्जिद व ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई और गले मिलकर एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। क्षेत्र के अजराडा, मुंडाली, खंद्रावली, नंगली किठोर, जिसोरा, जिसोरी, लोटी, सिसौली, बहरोडा, रछोती, महल वाला, नित्यानंदपुर आदि गांवों में ईद की नमाज ईदगाह मस्जिद में अदा की गई।
-- -- -- -- --
ईद की नमाज अदा कर मांगी खुशहाली और तरक्की की दुआ
- ईद उल फितर पर ईदगाहों में अदा हुई नमाज, अकीदतमंदों की भारी भीड़, गूंजा भाईचारे का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना/सरूरपुर/जानीखुर्द। एक माह तक रोजे रखने के बाद शनिवार को ईद उल फितर का त्योहार पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह होते ही क्षेत्र की ईदगाहों में नमाज अदा करने के लिए अकीदतमंदों का सैलाब उमड़ पड़ा। नमाज के दौरान लोगों ने अल्लाह ताआला की बारगाह में सजदा कर अपने गुनाहों की माफी मांगी और अमन-चैन की दुआ की।
नगर की शाही ईदगाह में शहर काजी मुफ्ती शाकिर कासमी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल भी देखने को मिली, जहां सभी ने मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। क्षेत्र के शाही ईदगाह, जामा मस्जिद सहित कमरानवाबान, हर्रा, खिवाई, पांचली बुजुर्ग, दमगढ़ी, करनावल, जसड़ सुलताननगर, मैनापूठी, रोहटा, पूठ और सलाहपुर आदि गांवों में भी ईद की नमाज अदा की गई और भाईचारे के साथ त्योहार मनाया गया।
सरूरपुर क्षेत्र में कस्बा हर्रा, खिवाई, करनावल सहित गांव पांचाली बुजुर्ग, जसड़ सुल्तान, मैनापूठी, डाहर व आसपास के अन्य क्षेत्रों में ईद-उल-फितर का त्योहार भाईचारे के साथ मनाया गया। हर्रा ईदगाह में इमाम मौलाना कारी हाशिम ने अपने बयान में कहा कि ईद-उल-फितर का त्योहार रमजान के रोजों की इबादत के बाद अल्लाह की तरफ से इनाम के तौर पर आता है। उन्होंने बताया कि यह दिन इंसान को सब्र, शुक्र और भाईचारे का पैगाम देता है।
जानी क्षेत्र में गांव रसूलपुर धौलड़ी, सिसौला कला और नगर पंचायत सिवाल खास, जानीखुर्द, जानी कला सहित आसपास के इलाकों में सुबह से ही उत्सव का माहौल रहा। नए वस्त्रों में सजे बुजुर्गों, युवाओं और बच्चों ने स्थानीय ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की।
-- -- -- -- -
खुशहाली और तरक्की की दुआ की
लावड़। कस्बे में ईद-उल-फितर का त्योहार भाईचारे और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह शाही ईदगाह समेत नगर की विभिन्न मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। इमाम मुफ्ती नईम ने नमाज अदा कराई। मस्जिद बिलाल, मस्जिद मंगल खां तथा मदरसा फैजुल इस्लाम समेत देहात क्षेत्र में भी नमाज शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई। नगर पंचायत की ओर से मुख्य मार्ग पर कैंप लगाया गया, जहां अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार और चेयरपर्सन के पति हाजी शकील ने नमाजियों को कोल्ड ड्रिंक वितरित कर ईद की बधाई दी।