{"_id":"601c5b288ebc3e74ab202f1a","slug":"thousands-of-farmers-will-arrive-from-meerut-in-bhainswal-s-panchayat-city-news-mrt5237880187","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैंसवाल की पंचायत में मेरठ से पहुंचेंगे हजारों किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैंसवाल की पंचायत में मेरठ से पहुंचेंगे हजारों किसान
विज्ञापन

मेरठ। शामली के भैंसवाल में शुक्रवार को होने वाली पंचायत में मेरठ से हजारों किसान भाग लेंगे। इसके लिए रालोद के पदाधिकारी सुबह से रात तक गांवों में किसानों से वार्ता करते रहे। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि मेरठ से बड़ी संख्या में लोग निजी वाहनों से पहुंचेंगे।
मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत के बाद रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ताबड़तोड़ सभाएं कर रहे हैं। अब भैंसवाल में होेने वाली पंचायत में जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। इसमें आगे की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। किसान पंचायत को सफल बनाने को लेकर रालोद के पदाधिकारी भी दिनभर जुटे रहे। ग्रामीण इलाकों में जाकर किसानों से संपर्क किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने बताया कि किसानों में तीनों कानूनों को लेकर काफी रोष है। इस पंचायत में बड़ी संख्या में मेरठ और आसपास क्षेत्र से किसान शामिल होंगे।
----
पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए बढ़ेगी मुसीबत
- जिस तरह से रालोद किसान आंदोलन के बाद से सक्रिय हुआ है, उससे पंचायत चुनाव में भाजपा के लिए मुसीबत बढ़ सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में इसका सीधा असर वोटों पर देखने को मिल सकता है। अगर पंचायत चुनाव में रालोद ने समीकरण बदले तो आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की चुनौती और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
---------
चक्का जाम की तैयारियों में जुटे किसान
मेरठ। किसानों ने शनिवार को होने वाले चक्का जाम की तैयारी तेज कर रखी है। बृहस्पतिवार को भी भाकियू पदाधिकारियों ने गांवों में जाकर किसानों से संपर्क किया और ज्यादा से ज्यादा संख्या में चक्का जाम स्थल पर पहुंचने की अपील की। चक्का जाम को सफल बनाने के लिए रालोद और सपा भी अपने समर्थकों से साथ देने के लिए कह रही है।
तीन कृषि कानूनों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने शनिवार को चक्का जाम करने का आह्वान किया है। इस क्रम में भाकियू के जिला संगठन ने शहर के नौ स्थानों पर चक्का जाम करने का निर्णय लिया है। इसके लिए भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी, राजकुमार करनावल और सत्यवीर जंगेठी सहित अन्य ने कई गांवों पहुंचकर चक्का जाम में सहयोग की अपील की। दूसरी ओर बृहस्पतिवार को भी किसानों को गाजीपुर पहुंचना जारी रहा। मनोज त्यागी ने बताया कि एक दर्जन गांवों से करीब 25 ट्रैक्टर ट्राली से किसान गाजीपुर रवाना हुए।
------------