फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who write the truth are being intimidated: Dr. Malik

सच लिखने वालों को डराया जा रहा है : डॉ. मलिक

Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Those who write the truth are being intimidated: Dr. Malik
मेरठ। जनवादी लेखक संघ की ओर से कचहरी स्थित सभागार में कार्यक्रम हुआ। इसमें इतिहासकार डॉ. घासीराम मलिक ने कहा कि वर्तमान सत्ता लेखन पर हमला कर रही है। सच लिखने वालों को डराया जा रहा है। अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला हो रहा है। ऐसे में जनवादी लेखकों को सब विषयों पर लिखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रेमचंद के उठाए गए अभियान को आगे बढ़ाने और जारी रखने की जरूरत है।
विज्ञापन

संघ के सचिव मुनेश त्यागी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। पूंजीपतियों के लिए ही काम किया जा रहा है। रामगोपाल भारतीय ने कहा कि संघर्षशीलता और असहमति वाले लेखन को अब आगे ले जाने की जरूरत है। उन्होंने लेखकों का आह्वान किया कि वे संगठित होकर संघर्ष करें और कथनी और करनी का भेद मिटाएं तभी अच्छा लेखन किया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जितेंद्र पांचाल ने कहा कि साहित्यकारों को मशाल वाहक बनने की जरूरत है। बहुत से लेखक जनता की बात न कहकर सरकार और पूंजीपतियों के दबाव में लिख रहे हैं। इस अवसर पर कौशल कुमार, डोरी लाल भास्कर, मंगल सिंह मंगल, इशाक अली सुंदर, धर्मपाल मित्रा, फकरे आलम, जीशान कुरैशी, जीपी सालोनिया, इरशाद चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed