फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Those who pelted stones on Delhi Road identified, FIR registered

Meerut News: दिल्ली रोड पर पथराव करने वाले चिह्नित, प्राथमिकी दर्ज

Sat, 03 Jan 2026 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Those who pelted stones on Delhi Road identified, FIR registered
मेरठ। टीपीनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड पर शॉप्रिक्स मॉल से कुछ दूर पहले बृहस्पतिवार रात बाइक सवार युवकों के बीच हुई पत्थरबाजी की घटना में घायल युवक दीपक की ओर से अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से हमलावराें को चिह्नित किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जांच में यह भी पता चला है कि शराब के ठेके पर विवाद के बाद यह पथराव किया गया था।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर बृहस्पतिवार रात 12.30 बजे यह घटना हुई। वारदात से दिल्ली रोड पर अफरातफरी मच गई थी। कई राहगीरों ने भागकर जान बचाई थी। इस दौरान बाइक सवार नई बस्ती निवासी दीपक गंभीर घायल हो गया था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर दो बाइकों को कब्जे में लिया था।
विज्ञापन

सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि दीपक की ओर से टीपीनगर थाने में अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इनसे हमलावरों को चिन्हित किया है। जांच में पता चला कि पहले दोनों गुटों के बीच शराब के ठेके पर कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती के युवक मनीष, विकास, दीपक, जिम्मी सहित अन्य युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को रोका था। इसके बाद पथराव हुआ था। सीओ ने बताया कि दूसरे गुट के हमलावर ब्रह्मपुरी और अन्य जगह के बताए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed