{"_id":"5d23ab4e8ebc3e6d0179bd3a","slug":"thives-caught-laward-news-mrt4322405185","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात एसबीआई के एटीएम में सेंध लगाते चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने किया गिरफतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात एसबीआई के एटीएम में सेंध लगाते चार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने किया गिरफतार
विज्ञापन
दिल्ली नागलोई के बताए जा रहे हैे संदिग्ध, पूछताछ जारी
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला(मेरठ)। पुलिस ने रविवार देर रात गश्त के दौरान चौराहा स्थित एसबीआई बैंक शाखा के एटीएम में घुसे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर दो बाइक पकड़ी हैं।
बीती देर रात एसएसआई महेंद्र सिंह, कांस्टेबल हिमांशु मलिक क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उनकी नजर दौराला चौराहे के समीप स्थित एसबीआई बैंक शाखा के एटीएम में घुसे दो बाइकों पर सवार चार संदिग्ध युवकों पर पड़ीं। पुलिस ने घेराबंदी कर चारों युवकों को धर दबोचा। पुलिस ने युवकों से बरामद दो बाइक भी कब्जे में ले ली है। पुलिस पूछताछ में आरोपी युवकों ने खुद को दिल्ली नागलोई निवासी बताया है। एसओ दौराला रितेश कुमार ने बताया कि युवकों से पूछताछ की जा रही है। उनके परिजनों को जानकारी दे दी गई है। नागलोई थाने से संदिग्ध युवकों के बारे में जानकारी की जा रही है।