फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   This time the winter season will set more days

इस बार ज्यादा दिन सितम ढहाएगा सर्दी का मौसम

Thu, 05 Nov 2020 02:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 02:26 AM IST
विज्ञापन
This time the winter season will set more days
मोदीपुरम। इस बार सर्दी ज्यादा दिनों तक ही नहीं रहेगी, बल्कि ज्यादा आक्रामक भी होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिवाली से पहले तापमान में थोड़ी राहत मिल सकती है लेकिन बाद में तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। इस समय रात का तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए लेकिन यह 11 डिग्री के पास पहुंच गया है। इससे भी सर्दी ज्यादा होने के संकेत मिल रहे हैं।
विज्ञापन

इस बार देश में मानसून काफी अच्छा रहा है। कई राज्यों में मानसून के अंतिम दौर में भी झमाझम बारिश हुई। हालांकि वेस्ट यूपी में बारिश कम हुई है। बावजूद इसके इस बार सर्दी का मौसम देर तक रहेगा। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम के अनुसार नवंबर के पहले सप्ताह में ही रात के तापमान में अत्यधिक गिरावट आई है। इस समय वातावरण में धूल अधिक है। धूल छंटने के बाद ठंड का असर बढ़ जाएगा।
विज्ञापन

पहाड़ों की बर्फबारी का दिखेगा असर
कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार पहाड़ों में भी बर्फबारी शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में इसका असर दिखेगा और मैदानी इलाकों के लोग कंपकंपाने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेहत का रखना होगा ध्यान
डॉक्टरों का कहना है कि बदल रहे मौसम में ठंड से बचाव के लिए दिन में भी हल्के गरम कपड़े पहनना शुरू कर देना चाहिए। छोटे बच्चों के अलावा बुजुर्गों की सेहत का पहले से ज्यादा ध्यान रखना होगा।
इस तरह रहा रात का तापमान
वर्ष तापमान
2020 11.4
2019 14.6
2018 15.5
2017 13.9
2016 14.9
2015 15.9
2014 17.5
2013 16.8
2012 14.7
2011 15.8
(नोट: आंकड़े मौसम वैज्ञानिकों से लिए गए हैं।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed