फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thirteen policemen including inspector summoned in court in Meerut

इंस्पेक्टर सहित 13 पुलिसकर्मी कोर्ट में तलब, मेरठ के खरखौदा में महिला की शिकायत पर हुई कार्रवाई

Tue, 03 Dec 2019 01:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 03 Dec 2019 01:51 PM IST
विज्ञापन
Thirteen policemen including inspector summoned in court in Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र की दलित महिला की शिकायत पर स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट अशरफ अंसारी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह सहित 13 पुलिसकर्मियों व दो अन्य को 24 दिसंबर 2019 को कोर्ट में तलब किया है।
विज्ञापन


पीड़िता दलित महिला ने अदालत को बताया कि उसकी तरफ से 18 जून 2017 को खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि पुलिस ने इस मुकदमे में गलत साक्ष्यों के आधार पर अंतिम रिपोर्ट लगा दी थी।
विज्ञापन


जिसके खिलाफ पीड़िता ने अदालत में प्रोटेस्ट पिटीशन दायर की, जिसे अदालत ने परिवाद के रूप में दर्ज कर सुनवाई की। जहां पर पीड़िता और अन्य गवाहों ने अपने बयान दर्ज कराए। साथ ही पीड़िता ने एससीएसटी आयोग की रिपोर्ट भी दाखिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई के बाद स्पेशल जज एससीएसटी एक्ट ने पत्रावली पर पीड़िता के बयान व अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटना को प्रथम दृष्टया सही पाते हुए इस मामले में आरोपी तत्कालीन थानाध्यक्ष संदीप सिंह, उप निरीक्षक करतार सिंह, रिसाल सिंह, अनिल शर्मा, रामभूल, तरुण, रहीस पाल, मदन त्यागी, दिनेश, कांस्टेबिल मोनिका, सरिता, सुमन, भुवनेश कुमारी तथा विपक्षी सोनू व बाबूराम को मारपीट, अश्लील हरकत, गालीगलौज, साजिश रचने और धारा-3 एससीएसटी एक्ट में तलब करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed