फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   third party investigation of bicycle track started

साइकिल ट्रैक की थर्ड पार्टी जांच शुरू

Fri, 04 Sep 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
third party investigation of bicycle track started
मेरठ। सपा सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट साइकिल ट्रैक एक बार फिर चर्चा में आया है। इस बार प्रदेश सरकार इसकी थर्ड पार्टी जांच करा रही है। आगरा से आई टीम ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस के सामने एमडीए इंजीनियरों के साथ सड़क के नमूने लिये। हालांकि, ट्रैक पर आज तक एक भी साइकिल नहीं दौड़ी है।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से साइकिल ट्रैक का निर्माण किया गया था। तब से लेकर अब तक ट्रैक साइकिल चलने लायक नहीं रह गया है। यह कई स्थानों पर धंस गया है। वहीं, बोलार्ड भी टूट गए हैं। रात में ट्रैक को जगमग करने के लिए लगाई गईं लाइटें एवं पोल गायब हैं। किसी भी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने ट्रैक पर ध्यान नहीं दिया। जनता की मेहनत की कमाई का धन ट्रैक में खपा दिया। अब सरकार इसकी थर्ड पार्टी जांच करा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि रखवाली ही नहीं की तो जांच से क्या फायदा होगा। जांच टीम के साथ अधिशासी अभियंता राजीव कुमार सिंह मौजूद रहे। एमडीए में कई वर्ष पहले वायर घोटाले के चलते भी साइकिल ट्रैक चर्चा में आया था। इस मामले में कई अधिकारियों पर गाज गिरी थी। साइकिल ट्रैक जितना चर्चा में रहा उसका बिल्कुल उपयोग नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed