फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Third Monday...Shiv devotees performed Jalabhishek in temples

तीसरा सोमवार...मंदिरों में शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक

Tue, 29 Jul 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Third Monday...Shiv devotees performed Jalabhishek in temples
मेरठ..कंवलजीत..सावन के तीसरे सोमवार को ओघड़नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं की लगी भीड़.
मेरठ। सावन के तीसरे सोमवार काे शहर के सभी मंदिरों में विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए। शिवभक्तों ने भोले बाबा का पूजन और जलाभिषेक किया। बाबा औघड़नाथ मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। यहां सुबह पांच बजे से जलाभिषेक शुरू हुआ। शाम तक श्रद्धालु आते रहे।
विज्ञापन

सरस्वती लोक जागेश्वर धाम मंदिर में श्रद्धालुओं ने पूजन किया। कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने मंदिर में परिवार के साथ भगवान को 56 भोग अर्पित किया। वरुण अग्रवाल ने भी पूजन कर भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंत्री संगीत सोम, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, संयुक्त व्यापार संघ के संरक्षक विजेंद्र अग्रवाल, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और अजय गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तौगी, कंकरखेड़ा व्यापार संघ अध्यक्ष नीरज मित्तल, गणेश अग्रवाल, संजय त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर नीलकंठ महादेव मंदिर, सदर स्थित महा बिल्वेश्वरनाथ मंदिर, मंदिर महादेव कंकरखेड़ा, रेलवे रोड चौराहा विश्वनाथ महादेव मंदिर, बुढ़ाना गेट स्थित शिव मंदिर में भी जलाभिषेक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
सत्संग से मिलता है ज्ञान : सरस्वती
मेरठ। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद मंडप में श्रीमद्भागवत कथा हुई। महामंडलेश्वर स्वामी अभयानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि वैदिक धर्म, सनातन धर्म आनंद प्रधान है। ज्ञान की तीन स्थिति होती है। सत्संग से समझ आता है कि भगवान कौन हैं। ईश्वर और जीव का संबंध क्या है। सत्संग से हमें सही ज्ञान मिलता है। मनोज गुप्ता सहित अन्य ने महामंडलेश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed