फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   third class pass gang leader, create chalenge for police

हाईटेक पुलिस को चुनौती दे रहा था तीसरी पास सरगना

Sat, 25 Jan 2020 01:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
third class pass gang leader, create chalenge for police
मेरठ।
विज्ञापन

अंतर्राज्यीय गिरोह को कोई बदमाश दसवीं से ज्यादा नहीं पढ़ा है, इसके बाद भी सालों से हाईटेक पुलिस वालों को चुनौती दे रहे थे। इस गैंग का सरगना मैनपाल मात्र कक्षा तीन तक पढ़ा है। वह बुलंदशहर निवासी शातिर बदमाश अमित सहेल के साथ काम करता था। गैंगवार में अमित की हत्या के बाद मैनपाल ने गैंग की जिम्मेदारी संभाली। हलवाई का काम करते-करते उसने गिरोह का नेटवर्क बढ़ाया।
साइबर सेल द्वारा पकड़े गए अन्य बदमाशों में प्रमोद यादव दसवीं पास है और टैक्सी ड्राइवर है। आरोपी भूरा उर्फ नसरुद्दीन कक्षा छठवीं और कारपेंटर का काम करता है। आरोपी अरविंद त्यागी उर्फ अनुज आठवीं तक पढ़ा है और वाटर टैंक कंपनी मेें संभल में नौकरी करता है। वहीं सरगना हलवाई का काम करता था। आरोपी अतीत उर्फ बबलू उर्फ कन्टू आठवीं पास है और बस चालक है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि गिरोह का सरगना मैनपाल है। अमित के साथ रहकर मैनपाल ने लूट और हत्या की कई वारदात की थीं। अमित के मौत के बाद मैनपाल ने हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा, गाजियाबाद, मेरठ समेत कई जिलों में वारदात कीं।
विज्ञापन

गुरु का प्लान, चेले की वारदात
गाजियाबाद का प्रॉपर्टी डीलर सोमेंद्र चौधरी करीब 50 तोले के सोने के जेवरात पहनकर चलता है। यह जानकारी अमित सहेल को थी। अमित ने दो साल पहले गाजियाबाद में डकैती का प्लान बनाया था। वारदात करने से पहले गैंगवार में अमित मारा गया। उसके बाद मैनपाल ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टारगेट बनाकर करते थे घटना
साइबर सेल प्रभारी सुभाष अत्री ने बताया कि यह गिरोह टारगेट बनाकर वारदात करता है। गिरोह में 12-15 बदमाश शामिल हैं। सरगना मैनपाल समेत पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। कई बदमाश अभी फरार हैं। आरोपियों की निशानदेही पर उनकी तलाश चल रही है। गिरोह के टारगेट पर व्यापारी, प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और सरकारी विभाग से रिटायर्ड अधिकारी होते थे।

इन जिलों में आरोपियों पर केस
पुलिस ने बताया कि आरोपी प्रमोद पर गढ़मुक्तेश्वर, बिलासपुर रामपुर, हल्द्वानी उत्तराखंड, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मेरठ में हत्या, लूट और डकैती के मुकदमे हैं। आरोपी भूरा पर दिल्ली, हापुड़, मेरठ में 16 मुकदमे हैं। अरविंद त्यागी पर मेरठ, गाजियाबाद में 10 मुकदमे दर्ज हैं। मैनपाल पर गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर में 13 मुकदमे हैं। अतीत पर दिल्ली, हापुड़, अमरोहा, हल्द्वानी और मेरठ में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed