फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves uprooted the shutter of a medical store, broke the locks of another

Meerut News: चोरों ने एक मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़ा, दूसरे के ताले तोड़े, दुकान में चोरी की कोशिश

Thu, 26 Dec 2024 12:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
Thieves uprooted the shutter of a medical store, broke the locks of another
28 हजार की नकदी व अन्य सामान चोरी, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन आरोपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहियानगर थाना क्षेत्र के जाहिदपुर गांव में मंगलवार देर रात तीन चोरों ने दो मेडिकल स्टोर और एक किराना की दुकान पर धावा बोल दिया। चोरों ने एक मेडिकल स्टोर का शटर उखाड़कर 28 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। चोरों ने एक अन्य मेडिकल स्टोर के ताला तोड़कर और एक किराना की दुकान से भी चोरी की कोशिश की। तीनों आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। पुलिस फुटेज कब्जे में लेकर बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पीपलीखेड़ा निवासी सद्दाम का जाहिदपुर गांव के पास मेडिकल स्टोर है। उन्होंने बताया कि मंगलवार रात वह स्टोर बंद कर घर चले गए थे। बुधवार सुबह स्टोर खोलने पहुंचे तो शटर उखड़ा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। बदमाश गल्ले में रखी 28 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। बदमाशों ने पीपलीखेड़ा के ही तालिब के मेडिकल स्टोर के ताले तोड़ दिए। इसके अलावा शुभम गोयल की किराना की दुकान के भी ताले तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोरी करने में सफल नहीं हुए।
विज्ञापन

आशंका जताई जा रही है कि किसी राहगीर के आने पर बदमाश फरार हो गए। चोरी की घटना का पता चलने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त हो गया। उनका कहना था कि सर्दी बढ़ते ही बदमाश सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने क्षेत्र में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद

शहीदी सभा में अभिभावक प्रतियोगिता के दौरान विजेता प्रतिभागी को सम्मानित करते गणमान्य। संवाद- फोटो : अंबाला दिल्ली नेशनल हाइवे स्थित निर्माणाधीन शहीदी स्माकर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed