फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves took away cash and 300 pairs of shoes by uprooting the shutter of the shop

Meerut News: दुकान का शटर उखाड़कर नकदी और 300 जोड़ी जूते ले गए चोर

Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Feb 2023 08:23 PM IST
विज्ञापन
Thieves took away cash and 300 pairs of shoes by uprooting the shutter of the shop
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड पर एक दुकान का शटर उखाड़कर चोर 15 हजार रुपये की नकदी और करीब 300 जोड़ी जूते चुराकर ले गए। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मंगलवार सुबह मालिक जब दुकान पर पहुंचे तो घटना का पता चला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और फुटेज खंगाली। फुटेज में बदमाश बोरों में जूते भरकर ले जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

हापुड़ रोड स्थित नंबरदार कांप्लेक्स में जैदी फार्म कॉलोनी निवासी आमिर की दुकान है। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो शटर उखड़ा हुआ था। अंदर सारा सामान बिखरा था। दुकान के पीछे गोदाम में जाकर देखा तो वहां भी सामान बिखरा पड़ा था और जूतों के खाली डिब्बे पड़े थे। दुकानदार आमिर ने बताया कि तीन दिन पहले ही उन्होंने माल मंगवाया था। चोर दुकान से करीब 300 जोड़ी जूतों के अलावा गल्ले में रखे 15 हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन

सूचना पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। फुटेज में बदमाश बोरों में माल भरकर ले जाते दिखाई दें रहे है। थाना प्रभारी उपेंद्र सिंह यादव का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से बदमाशों की पहचान की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्षेत्र में ही एल-ब्लॉक पुल के पास उप्र उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री राजकुमार मदान और उनके भाई जितेंद्र मदान की दुुकान में भी आठ जनवरी को चोरी हो गई थी। बदमाश दोनों भाइयों की दुकान से हजारों का सामान लेकर चले गए।
--
पत्नी जेवरात लेकर चली गई
मेरठ। श्यामनगर मेवगढ़ी निवासी शावेज ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी पत्नी घर से नकदी और जेवरात लेकर चली गई है। उसने पत्नी की तलाश कराने की गुहार की।

शावेज के मुताबिक रविवार को वह पत्नी तमन्ना के साथ पैठ में खरीदारी के लिए गए थे। इसी दौरान तमन्ना ने अपनी तबीयत खराब होने की बात कहकर शावेज को जूस लेने के लिए भेज दिया। शावेज का कहना है कि जब वह लौटा तो उसकी पत्नी गायब थी। इसके बाद वह घर पहुंचा तो यहां रखे जेवरात भी नहीं मिले। उसने पत्नी पर नकदी जेवरात ले जाने का शक जाहिर करते हुए गुमशुदगी दर्ज कराई। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह का कहना है कि महिला की तलाश की जा रही है। संवाद
------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed