फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves stole transformer items, 200 houses lost electricity

Meerut News: चोरों ने ट्रांसफार्मर का सामान किया चोरी, 200 घरों की बिजली गुल

Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:47 PM IST
विज्ञापन
Thieves stole transformer items, 200 houses lost electricity
कंकरखेड़ा। संत विहार में चोरों ने सोमवार देर रात एक ट्रांसफार्मर का सामान चोरी कर लिया। बिजली आपूर्ति ठप होने से लगभग 10 घंटे तक 200 से अधिक घरों की बिजली गुल रही। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार ने बताया की सीएचसी दांतल अस्पताल के पास 250 वोल्ट ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। सोमवार देर रात चोरों ने ट्रांसफार्मर पर धावा बोला। जहां चोरों ने ट्रांसफार्मर के अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया। सोमवार सुबह एक स्थानीय युवक घूमने जा रहा था। तभी उसे ट्रांसफार्मर खुला देखकर सामान चोरी होने की जानकारी हुई। इसके बाद युवक ने फोन कर अन्य लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर कॉलोनी के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। एक टीम को चोरों की तलाश में लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली गुल होने से पानी के लिए तरसे उपभोक्ता
संत विहार निवासी भाजपा नेता विनय कुमार ने बताया कि कॉलोनी में 200 से अधिक परिवार रहते हैं। देर रात चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इससे बिजली गुल हो गई। मंगलवार सुबह उन्हें चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर विद्युत विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। बिजली गुल होने से लोगों को पीने के पानी के लिए भी तरसना पड़ा। पानी भरने के लिए लोगों की हैंडपंप पर लाइन लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed