फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Thieves are active in central market area

Meerut News: सेंट्रल मार्केट में शाम होते ही छा रहा अंधेरा, लगातार हो रहीं चोरियां

Sun, 27 Sep 2026 10:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 10:07 PM IST
विज्ञापन
Thieves are active in central market area
फास्ट फूड की दुकान से बर्तन चोरी, साहिल होटल में भी चोरों ने किया हाथ साफ
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कभी शहर का दिल कही जाने वाली सेंट्रल मार्केट खूब चहकती थी। दिवाली पर यहां बाजारों की होने वाली सजावट को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। मेले जैसा माहौल रहता था और जरूरत की हर चीज यहां मिल जाती थी। सजावट की सतरंगी छटा ऐसी बिखरती थी कि लोग खूब सेल्फी लेते थे और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा करते थे लेकिन बाजार वीरान हो गया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से लगातार आवंटी खुद अपने अनधिकृत निर्माण तोड़ रहे हैं। घरों में खुली अधिकांश दुकानें बंद हो चुकी हैं। वहीं अब शाम ढलते ही बाजार में अंधेरा पसर जाता है। व्यापारियों का कहना है कि असामाजिक तत्व लगातार बाजार में सक्रिय हो रहे हैं और चोरियां हो रही हैं।

व्यापारियों का कहना है कि तमाम लोगों ने घर में बनी दुकानें तोड़ दी हैं। शाम को फड़ या तख्त पर अस्थायी रूप से सामान सजाकर बेच रहे हैं। रात में ढककर सामान रख देते हैं लेकिन सुबह कई सामान चोरी मिलते हैं। सेक्टर-2 में तिरंगा चौक से सेंट्रल मार्केट जाने वाले मार्ग पर टक्कर पर ही फास्ट फूड की अस्थायी दुकान से भगोने और बर्तन चोरी हो गए।
विज्ञापन

व्यापारी नेता राहुल मलिक ने बताया कि उनके साहिल होटल में भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। उन्होंने बताया कि होटल के कमरे के दरवाजे तोड़कर एसी, टोटी सहित कई सामान चोरी कर लिए गए। चोरी हुए सामान की कीमत आठ-दस लाख है। पुलिस मौके पर आई थी और फोटो-वीडियो ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, आवास एवं विकास चौराहे के पास स्थित बॉक्सी पार्क रेस्टोरेंट सील के बाद से बंद पड़ा है। व्यापारियों ने बताया कि हाल ही में रेस्टोरेंट में भी चोरों ने सामान चुरा लिया। इन्वर्टर, बैटरी और रेस्टोरेंट के कई बर्तन भी चोर ले गए। इसके अलावा फुटवियर बेचने के वाले एक व्यापारी का भी पलंग और कुछ फुटवियर रात में रखा था जो सुबह नहीं मिला।

प्रवीण मेडिकल स्टोर के संचालन और व्यापारी संजीव रस्तोगी ने बताया कि जब बाजार चलता था तो पूरी सुरक्षा थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ध्वस्तीकरण के बाद अब बाजार वीरान हो गया है। शाम होते ही बाजार में अंधेरा पसर जाता है। असामाजिक तत्वों का जमावड़ा होने लगा है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों में दहशत पनपने लगी है।

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed