फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   They rammed into a couple's bike and injured them by beating them up when they protested.

Meerut News: दंपती की बाइक में टक्कर मारी, विरोध करने पर पीटकर घायल किया

Fri, 03 Jul 2026 09:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 09:10 PM IST
विज्ञापन
They rammed into a couple's bike and injured them by beating them up when they protested.
मवाना। गांव तिगरी निवासी आकाश तोमर ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह पत्नी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। गांव में प्रवेश करते ही छोटा हाथी वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। विरोध करने पर उसके व पत्नी पीट दिया। आकाश तोमर ने बताया कि 3 जुलाई की सुबह बाइक से पत्नी साक्षी के साथ गांव लौट रहा था। गांव में घुसते ही तालाब के पास पहुंचा तो सामने से गांव निवासी छोटा हाथी वाहन तेजी व लापरवाही से चलाकर ला रहा था। जानबूझकर छोटा हाथी वाहन से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे उसे व पत्नी को चोटें आई। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। विरोध करने पर आरोपी, आरोपी के भाई व पिता ने लाठी डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर विपिन बचाने आया तो उसके साथ भी मारपीट की। प्राथमिकी दर्ज कर तीनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed