{"_id":"69e67c9eb85d09a9df04197a","slug":"they-entered-the-house-and-beat-up-the-mother-and-son-pressuring-them-to-withdraw-the-case-meerut-news-c-42-1-smrt1030-105617-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: घर में घुसकर मां-बेटे को पीटा, केस वापस लेने का बना रहे थे दबाव
विज्ञापन
दौराला। पनवाड़ी गांव में रंजिश के चलते घर में घुसकर मां-बेटे की पिटाई की गई। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पनवाड़ी निवासी राहुल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव के ही एक परिवार से उनका जमीनी विवाद चल रहा है। इसको दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी हो चुकी है। मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष लगातार प्राथमिकी दर्ज वापस लेने का दबाव बना रहा था। पीड़ित का कहना है कि इसी रंजिश के चलते आरोपी पक्ष के कुछ लोग उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए उनकी माता व उनके साथ मारपीट की। जिससे दोनों घायल हो गए। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल का कहना है कि जांच की जा रही है जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद