फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   They entered the house and attacked, misbehaving with women.

Meerut News: घर में घुसकर किया हमला, महिलाओं से की अभद्रता

Fri, 16 Jan 2026 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
They entered the house and attacked, misbehaving with women.
मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र में 13 जनवरी की सुबह 4 युवकों ने घर में घुसकर एक परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने घर में मौजूद युवती व महिलाओं से अभद्रता भी की। विरोध करने पर महिला के भतीजे के सिर पर तमंचे की बट मार कर घायल कर दिया। पीड़ित परिवार की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को महिला ने थाने पर प्राथमिक की दर्ज कराते हुए बताया कि 13 जनवरी की सुबह में अपने भतीजे, भतीजी व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर पर मौजूद थी। इसी बीच चार युवक लाठी डंडे व तमंचे लेकर जबरन उनके घर में घुस गए। आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर दी। बीच बचाव में आई घर की महिलाओं व युवती के साथ भी आरोपियों ने अभद्रता की। आरोपियों ने भतीजे के सिर में तमंचे की बट मारकर घायल कर दिया। पड़ोसियों को आता देख हमलावर मौके से भाग गए। एक आरोपी का बाइक का नंबर पीड़ित परिवार ने नोट कर लिया। बाइक नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान जैनपुर निवासी अंकुर प्रजापति के रूप में हुई। एसपी सिटी विक्रम सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed