{"_id":"5f99cc538ebc3ea372521ae3","slug":"there-will-be-sampling-in-the-markets-to-prevent-corona-meerut-news-mrt5084232200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की रोकथाम के लिए बाजारों में होगी सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की रोकथाम के लिए बाजारों में होगी सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। कोरोना फैलने से रोकने के लिए अगले कुछ दिन बाजारों के रैंडम सैंपलिंग कराई जाएगी। कमिश्नर ने बुधवार को बैठक करके स्वास्थ्य विभाग को यह हिदायत दी।
दरअसल, इन दिनों त्योहारी सीजन होने के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ गई है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मास्क नहीं लगा रहे हैं। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न करने से कोरोना का खतरा बढ़ रहा है। शासन भी नवंबर और दिसंबर में फिर से कोरोना फैलने की आशंका जता चुका है। लिहाजा सावधानी बेहद जरूरी है। बाजारों, टेंपो स्टैंड और सड़क किनारे फल, सब्जी और खाद्य पदार्थ बेचने वालों के रैंडम सैंपल लिए जाने का निर्णय किया है।
सीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि यह अभियान अगले चार-पांच दिन चलेगा और जरूरत पड़ी तो आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इसके अतिरिक्त होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों की निगरानी बढ़ाने की हिदायत दी है। जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
सिटी वोकेशनल का लिपिक पॉजिटिव
मेरठ। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल का लिपिक कोरोना पॉजिटिव आया है। इसके चलते बृहस्पतिवार को कर्मचारियों का टेस्ट होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विद्यालय को सैनिटाइज कर 48 घंटे के लिए बंद करने के निर्देश दिए हैं। विद्यालय खुलने के बाद से नौ शिक्षक और विद्यालय कर्मी संक्रमित हो चुके हैं।