फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There were insects in the students food and the water was also not clean.

Meerut News: छात्रों के खाने में कीड़े, पानी भी नहीं मिला साफ

Sun, 12 Apr 2026 02:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
There were insects in the students food and the water was also not clean.
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के डॉ. आरके सिंह छात्रवास में खाने और पानी की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे हैं। शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो में खाने में कीड़े और टंकियों से गंदा पानी आता दिखा। यह स्थिति हॉस्टल में रहने वाले सैकड़ों छात्रों के स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक है।
विज्ञापन


छात्र नेता अक्षय बैंसला ने बताया कि विश्वविद्यालय हॉस्टल से पहले भी ऐसी गंदगी और खाने से संबंधित वीडियो वायरल होते रहे हैं। शिकायत के बाद विश्वविद्यालय प्रबंधन हरकत में आता है। वे अभियान चलाकर व्यवस्था सुधारने का दावा करते हैं लेकिन कुछ ही दिनों में हालात फिर से वैसी ही स्थिति में पहुंच जाते हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि खाने और पानी जैसी बुनियादी चीजों में लापरवाही विश्वविद्यालय की छवि पर सीधा सवाल खड़ा करती है। यदि किसी छात्र की सेहत खराब होती है तो इसकी पूर्ण जिम्मेदारी हॉस्टल प्रबंधन की होगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है। उन्होंने वार्डन से बात करने और मामले की पूरी जानकारी लेने की बात कही। रजिस्ट्रार ने आश्वासन दिया कि यदि शिकायत सही पाई जाती है तो जांच कराकर उचित समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed