फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was peace between tension and police security in village Dahar

गांव डाहर में तनाव और पुलिस सुरक्षा के बीच रही शांति

Wed, 10 Feb 2021 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
There was peace between tension and police security in village Dahar
गांव डाहर में तनाव और पुलिस सुरक्षा के बीच रही शांति
विज्ञापन

सरूरपुर। सरूरपुर के डाहर गांव में सोमवार को धार्मिक स्थल की ओर गेट लगाए जाने के बाद दो पक्षों में तनाव फैल गया। घटना के बाद मंगलवार को गांव में तनावपूर्ण शांति बनी रही। इस दौरान गांव में एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
डाहर गांव में मस्जिद की ओर गांव के ही एक व्यक्ति ने गेट लगा दिया था। जिसके बाद गांव में दोनों संप्रदाय के लोगों में तनातनी बढ़ गई थी और आमने-सामने हो गए थे। टकराव के हालात के चलते गांव में एडीएम प्रशासन व एसपी देहात भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे थे। गांव में तनावपूर्ण हालात देखकर पुलिस बल लगाया गया था। पुलिस ने दरवाजा बंद कराते हुए गांव में दोनों पक्षों में शांति कायम करा दी थी। मंगलवार को गांव में तनावपूर्ण शांति बनी रही। गांव में भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को गांव में एक पक्ष के लोगों ने पंचायत कर पुलिस के निर्णय पर एतराज जताते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद पुलिस ने गलत तरीके से दरवाजा बंद कराया है। कोर्ट में चुनौती देकर अफसरों को कटघरे में खड़ा किया जाएगा। वहीं, दूसरे संप्रदाय के लोगों ने आरोप लगाया कि धार्मिक स्थल की ओर जबरन गेट लगाने का काम राजनीति के तहत किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सरधना आरपी शाही ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात है। किसी भी सूरत में गांव में शांति भंग करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed