{"_id":"6a131798d8a442dfce07a24c","slug":"there-was-an-uproar-due-to-the-bursting-of-the-main-water-pipeline-in-siwal-khas-meerut-news-c-73-1-smrt1027-107302-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: सिवाल खास में पानी की मुख्य पाइपलाइन फटने से हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: सिवाल खास में पानी की मुख्य पाइपलाइन फटने से हाहाकार
विज्ञापन
जानीखुर्द। सिवाल खास में पाइप लाईन को ठीक करते हुए फोटो संवाद
- 24 घंटे से आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में जनता हुई बेहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जानीखुर्द। नगर पंचायत सिवालखास में भीषण गर्मी के साथ-साथ पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। कस्बा निवासियों को इस चिलचिलाती धूप और उमस भरे मौसम में पानी की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। 24 घंटे से भी अधिक समय से पूरे कस्बे की पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। इस कारण स्थानीय नागरिक पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं।
अचानक पैदा हुए इस जल संकट ने पूरे इलाके में हाहाकार मचा दिया है। इस पूरे संकट की मुख्य वजह सिवाल खास के वार्ड एक में शनिवार देर शाम पेयजल सप्लाई की मुख्य पाइपलाइन का अचानक फट जाना है। चूंकि यह पूरे कस्बे को जोड़ने वाली मुख्य लाइन है, इसलिए इसके क्षतिग्रस्त होते ही पूरे क्षेत्र की जलापूर्ति एक झटके में ठप हो गई। पाइपलाइन में हुआ लीकेज इतना बड़ा है कि पानी चारों तरफ सड़कों पर फैल गया। सूचना मिलते ही तकनीकी टीम मौके पर पहुंची लेकिन लीकेज बड़ा होने और तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे दुरुस्त करने में टीम को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इस कारण मरम्मत कार्य में उम्मीद से कहीं ज्यादा समय लग रहा है।
वर्तमान में पारा लगातार आसमान छू रहा है, जिसके कारण घरों में पानी की दैनिक मांग सामान्य दिनों से दोगुनी हो गई है। ऐसे भीषण समय में अचानक सप्लाई बंद होने से लोगों के सुबह और शाम के जरूरी दैनिक कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए हैं। स्थानीय निवासी अनवार कुरैशी ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा सप्लाई बंद होने की कोई भी पूर्व सूचना या चेतावनी नहीं दी गई थी। इस कारण कोई भी परिवार अपने घरों में पानी का पर्याप्त स्टॉक नहीं कर पाया।
विज्ञापन
कस्बा निवासी राजू चौहान ने बताया कि अचानक पानी बंद होने से खाना बनाने, नहाने और पशुओं के लिए पानी का इंतजाम करना बेहद मुश्किल हो गया है। लोग दूरदराज के हैंडपंपों या निजी सबमर्सिबल वालों के यहां चक्कर काटने को मजबूर हैं, जहां लंबी लाइनें लगी हुई हैं।
नगर पंचायत अध्यक्ष फुरकाना का कहना है कि समस्या के संज्ञान में आते ही तुरंत संबंधित विभागीय कर्मचारियों और तकनीकी विशेषज्ञों की टीम को मौके पर भेज दिया गया था। पाइपलाइन को ठीक करने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। मुख्य लाइन होने की वजह से काम में थोड़ा अधिक समय लग रहा है लेकिन इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा। उन्होंने कस्बावासियों से संकट की इस घड़ी में नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की है। साथ ही आश्वस्त किया कि बहुत जल्द ही मरम्मत का काम पूरा कर लिया जाएगा।