{"_id":"6899ff98a0fcee19010c1019","slug":"there-was-a-tussle-between-farmers-and-police-regarding-taking-out-the-tractor-meerut-news-c-72-1-mrt1061-138586-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर निकालने को लेकर किसानों व पुलिस में नोकझोंक, रात तक दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर निकालने को लेकर किसानों व पुलिस में नोकझोंक, रात तक दिया धरना
विज्ञापन
मेरठ..कंवलजीत..भारतीय किसान यूनियन ने ट्रेक्टरो के साथ कमिश्नरी का किया घेराव चारो और लगाए ट्रे
मेरठ। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सोमवार सुबह अपनी मांगों को लेकर ट्रैक्टर में सवार होकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। जाम के हालात को देखते हुए पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर को कमिश्नरी चौराहे पर आने से रोकने का प्रयास किया। इसको लेकर किसानों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर को जाने दिया। किसानों ने जय जवान, जय किसान के नारे लगाए।
भाकियू युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत व जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सोमवार को सैकड़ों की संख्या में किसान तिरंग ट्रैक्टर यात्रा लेकर कमिश्नरी चौराहे पर पहुंचे। कुछ देर बाद कमिश्नरी चौराहे व आसपास के क्षेत्र में जाम की स्थिति बन गई। इसके बाद पुलिस ने किसानों के ट्रैक्टर को कमिश्नरी चौराहे पर आने से रोक दिया। इस पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की संख्या में किसान मौके पर इकठ्ठा हो गए। किसानों ने ट्रैक्टर रोकने पर हंगामा किया। पुलिस ने किसानों को समझाने का प्रयास किया। मगर किसान ट्रैक्टर ले जाने की जिद पर अड़ गए। किसान पुलिस के घेरे को पीछे हटाते हुए ट्रैक्टर लेकर आगे बढ़ गए।
हरियाणा के रागिनी गायक ने बांधा समां
भाकियू की पंचायत के दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद रहे। इस दौरान पंचायत में हरियाणा के रागिनी गायक संदीप ने एक से बढ़कर एक रागिनी सुनाई। गायक की रागिनी सुनकर किसानों में जोश भर गया और भारत माता के नारे लगाए। किसानों ने रागिनी का जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन
पंचायत के दौरान सड़क पर जाम के हालात
भाकियू की पंचायत के दौरान सड़क पर जाम के हालात बन गए। गर्मी के चलते जाम में फंसे राहगीरों की हालात खराब हो गई। छोटे बच्चों का रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने एसएसपी ऑफिस से पहले अन्य वाहनों के लिए रास्ता डायवर्ट कर रखा था। इस कारण कैंट रोड, आबूनाला रोड, पुलिस लाइन के सामने भी जाम लग गया। वाहन निकालने को लेकर कुछ राहगीरों की आपस में कहासुनी हुई। अन्य लोगों ने समझाकर मामला शांत कराया।