फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a ruckus from city to countryside on the birth anniversary of Emperor Mihir Bhoj, 35 people including Mukhiya and Akash Gurjar were arrested

सम्राट मिहिर भोज जयंती पर शहर से देहात तक बखेड़ा, मुखिया और आकाश गुर्जर समेत 35 गिरफ्तार

Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
There was a ruckus from city to countryside on the birth anniversary of Emperor Mihir Bhoj, 35 people including Mukhiya and Akash Gurjar were arrested
सुनील कैथवास....सम्राट मिहिर भोज जयंती के मौके पर बिना अनुमति गौरव यात्रा निकालने पर अड़े मुखिय
मेरठ। सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर मंगलवार को बिना अनुमति कार्यक्रम के आयोजन पर शहर से देहात तक बखेड़ा हुआ। पुलिस ने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर और मवाना में सपा नेता आकाश गुर्जर समेत 35 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस के साथ गुर्जर समाज के लोगों की तीखी झड़प और धक्कामुक्की हुई। पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गिरफ्तार किए गए लोगों को पुलिस लाइन ले जाया गया। शाम को सभी को निजी मुचलकों पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कमिश्नरी चौराहे पर जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित था। मवाना में आकाश गुर्जर ने बड़ा महादेव मंदिर से तहसील तिराहा तक गुर्जर गौरव यात्रा निकालने की अनुमति प्रशासन से मांगी थी। किसी विवाद की आशंका के चलते प्रशासन ने दोनों कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद गुर्जर समाज के लोग दोनों कार्यक्रमों के आयोजन पर अड़े थे। कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा था। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया था। खुफिया विभाग भी इसे लेकर सक्रिय हो गया था। आकाश गुर्जर की तलाश में पुलिस लगी थी, जबकि पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा नेता मुखिया गुर्जर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया था। उन्हें परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही पुलिस कमिश्नरी चौराहा, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया था। मवाना में भी बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। मुखिया गुर्जर और आकाश गुर्जर को पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस को चकमा देते हुए मुखिया गुर्जर समर्थकों के साथ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय परिसर में कोतवाल धन सिंह गुर्जर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंच गए। इसके बाद वह कमिश्नरी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के लिए चले तो पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस से झड़प और धक्कामुक्की के बीच मुखिया गुर्जर अपनी गाड़ी में बैठ गए। एसपी ट्रैफिक राघवेंद्र कुमार मिश्रा, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी, सीओ कोतवाली अंतरिक्ष जैन समेत तमाम पुलिस अधिकारियों ने उनकी गाड़ी घेर लिया और रोकने का प्रयास किया। किसी तरह अधिकारी उनकी गाड़ी में घुसे और गिरफ्तार कर समर्थकों के साथ पुलिस लाइन ले गए। मवाना में पुलिस ने आकाश गुर्जर को उनके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बिना अनुमति कार्यक्रम करने पर अड़े 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। शाम को निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

25 सितंबर को कार्यक्रम करने का एलान
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में माल्यार्पण के बाद मुखिया गुर्जर ने लोगों को संबोधित भी किया। कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति न मिलने पर उन्होंने प्रशासन पर जमकर भड़ास निकाली। कहा कि समाज के महापुरुषों की जयंती की अनुमति न मिली, यह ठीक नहीं हुआ। एलान किया कि 25 सितंबर को बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूरे देश से गुर्जर समाज के लोग मेरठ में जुटेंगे। कार्यक्रम की कोई अनुमति नहीं ली जाएगी। पुलिस-प्रशासन उन्हें रोककर दिखाए। उन्होंने कहा कि 2021 से मेरी मुख्यमंत्री से लड़ाई चल रही है। दादरी में धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा पर कालिख पोते जाने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी। अब सम्राट मिहिर भोज को सम्मान दिलाने के लिए समाज को जागरूक कर रहा हूं। महापुरुषों के सम्मान के लिए प्राण त्यागने से भी पीछे नहीं हटूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed