फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a huge jam at Bijli Bamba Bypass during the day and at Indira Chowk at night.

Meerut News: दिन में बिजली बंबा बाईपास और रात को इंदिरा चौक पर लंगा भीषण जाम

Sat, 19 Oct 2024 05:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Oct 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
There was a huge jam at Bijli Bamba Bypass during the day and at Indira Chowk at night.
यातायात पुलिस भी नहीं खुलवा सकी जाम, लोग होते रहे परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। हापुड़ अड्डे से बेगमपुल तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण शुक्रवार को हापुड़ अड्डे से लेकर इंदिरा चौक तक भीषण जाम लग गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यातायात पुलिस प्रयास के बावजूद जाम नहीं खुलवा सकी। वहीं, दूसरी ओर मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य शुरू होने के चलते खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर पर वाहनों को रोका गया। इससे बिजली बंबा बाईपास पर चौथे दिन भी भीषण जाम लगा रहा। यहां आज शाम तक मरम्मत कार्य पूरा होने की उम्मीद है।
हापुड़ अड्डे से बेगमपुल तक चल रहे सड़क निर्माण कार्य को लेकर सभी प्वाइंटों पर पुलिस की तैनाती की गई है। इसके बावजूद यहां जाम लग रहा है। चौथे दिन भी बिजली बंबा बाईपास पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। वाहनों को डायवर्ट करने की वजह से बिजली बंबा बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही। यहां पर एक टीएसआई, दो सिपाही, दो होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

इसके बावजूद जाम खुलवाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है। मेरठ-हापुड़ रेलवे लाइन पर मरम्मत कार्य आज समाप्त हो जाएगा। जिसके खरखौदा- मोहिउद्दीनपुर पर वाहनों को आवागमन शनिवार शाम से शुरू हो जाएगा। जिसके बाद बिजली बंबा बाईपास से वाहनों का दबाव कम हो जाएगा और जाम से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed