फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a hue and cry about the kidnapping of a bank employee, but it turned out to be a transaction dispute.

Meerut News: बैंककर्मी के अपहरण का मचा शोर, लेनदेन का विवाद निकला

Fri, 19 Sep 2025 11:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
There was a hue and cry about the kidnapping of a bank employee, but it turned out to be a transaction dispute.
- रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में शारदा रोड से शुक्रवार दोपहर बैंक कर्मचारी विनीत का वैन में ले जाकर अपहरण करने का शोर मच गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी तो लेनदेन का विवाद सामने आया। उधार दिए रुपये न लौटाने पर आरोपी उसे उठाकर ले गए थे और मारपीट कर उसे परतापुर क्षेत्र में फेंक दिया था। पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि ब्रह्मपुरी क्षेत्र के भगवतपुरा निवासी विनीत वाल्मीकि ने शंकरनगर परतापुर के रहने वाले बॉबी जाटव से 60 हजार रुपये उधार लिए थे। विनीत रकम लौटा नहीं रहा था। वर्तमान में विनीत शारदा रोड स्थित बैंक आफ बडौदा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। सुबह 11 बजे बाॅबी ने विनीत को काॅल कर शारदा रोड पर बुलाया। आरोप है कि वह दो साथियों के साथ विनीत को इको वैन में उठाकर ले गया। विनीत के शोर मचाने पर भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन

बैंककर्मी के अपहरण का शोर मच गया। सूचना के बाद ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंची। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वैन के नंबर की जानकारी जुटाई गई। करीब दो बजे विनीत के साथ मारपीट कर आरोपी कुंडा गांव के बाहरी छोर पर फेंक गए। पीड़ित टेंपो से घर पहुंचा। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। उन्होंने अपहरण करने और दो लाख रुपये की फिरौती मांगने का भी आरोप लगाया। एसपी सिटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed