फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There was a fight to become the city Qazi, Shafiqur Rehman also got a turban tied

Meerut News: शहर काजी बनने के लिए घमासान, शफीकुर्रहमान ने भी बंधवाई पगड़ी

Wed, 12 Mar 2025 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
There was a fight to become the city Qazi, Shafiqur Rehman also got a turban tied
जमीयत उलमा के हिन्द ने किया शहर काजी का समर्थन
प्रो. जैनुस साजिद्दीन के इंतकाल के बाद उनके बेटे को बनाया गया है शहर काजी
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर काजी बनने के लिए घमासान शुरू गया है। मंगलवार को हापुड़ रोड स्थित एक होटल में शहर इमाम कारी शफीकुर्रहमान कासमी को भी मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने पगड़ी बांधकर अगले शहर काजी होने का एलान कर दिया। इससे पहले सोमवार को शहर काजी जैनुस साजिद्दीन सिद्दीकी के इंतकाल के बाद मुस्लिम समाज के बड़े तबके ने उनके बेटे डॉ. सालिकीन सिद्दीकी को शहर काजी की पगड़ी बांधी थी। कारी शफीकुर्रहमान ने वीडियो जारी कर इसका विरोध किया था और जलसे का एलान किया था।
एक तरफ नए शहर काजी डॉ. सालिकीन सिद्दीकी का जमीयत उलमा ए हिंद ने समर्थन किया है। वहीं, दूसरी तरफ हापुड़ रोड पर एक जलसे का आयोजन किया गया, जिसमें कारी शफीकुर्रहमान कासमी को शहर काजी बनाए जाने का एलान करते हुए उनके पगड़ी बांधी गई। कारी शफीकुर्रहमान का कहना है कि उन्हें मुस्लिम समाज के हर तबके के लोगों ने शहर काजी चुना है। किसी आलिम को ही इस पद पर होना चाहिए। उन्होंने दारुल उलूम देवबंद से 1969 मौलवियत की डिग्री हासिल की थी, उसके बाद दारुल उलूम देवबंद ही में टीचर रहे।
विज्ञापन

इस दौरान मुल्ला इरफान कुरेशी, हाजी नदीम मलिक, हाजी सदर इमरान, चौधरी गुलशेर,अतीक अहमद अल्वी, हाजी गुफरान अल्वी, हाजी आसिफ़ ग़ाज़ी, सपा नेता जानू चौधरी, हसीन सैफी, रईस सैफी, शकील सैफी, जावेद रशीद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
यह तमाशा है: नायब शहर काजी
नायब शहर काजी जैनुर राशिद्दीन सिद्दीकी का कहना है कि कारी शफीकुर्रहमान ने अपने मिलने वालों को बुलाकर पगड़ी बंधवा ली। ऐसे कोई शहर काजी नहीं बन जाता। इसे तमाशा कहते हैं। यह मुस्लिम समाज में असमंजस पैदा करने वाली बात है। डॉ. सालिकीन सिद्दीकी को सबने चुना है, वही शहर काजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed