फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no trace of the youth who drowned in the canal, search continues

नहर में डूबे युवक का सुराग नहीं, तलाश जारी

Fri, 22 Aug 2025 02:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Fri, 22 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
There is no trace of the youth who drowned in the canal, search continues
सरधना। मुल्हेड़ा निवासी नकुल बुधवार शाम सरधना गंगनहर में नहाते समय डूब गया था, जिसका बृहस्पतिवार को भी कोई सुराग नहीं लग सका। दूसरे दिन भी पीएसी के गोताखोरों द्वारा चलाए गए सर्च ऑपरेशन में युवक नहीं मिला। नकुल बुधवार को अपने दोस्तों के साथ सरधना पुल के पास नहर में नहाने आया था। नहाते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह तेज बहाव में बह गया। दोस्तों ने शोर मचाया, स्थानीय लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना परिजनों को मिली तो उन्होंने स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश कराई, लेकिन युवक नहीं मिला। बृहस्पतिवार को पीएसी गोताखोर टीम ने स्टीमर और अन्य उपकरणों की मदद से गंगनहर में व्यापक तलाश अभियान चलाया, जो देर शाम तक जारी रहा, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। स्थानीय पुलिस व प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed