{"_id":"670c5aebe0c857fa640cf608","slug":"there-is-no-result-declaration-date-on-graduate-nep-marksheet-students-upset-meerut-news-c-72-1-mct1004-122818-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: स्नातक एनईपी की मार्कशीट पर रिजल्ट घोषित होने की तिथि नहीं, छात्र परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: स्नातक एनईपी की मार्कशीट पर रिजल्ट घोषित होने की तिथि नहीं, छात्र परेशान
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने स्नातक ( एनईपी ) की मार्कशीट पर रिजल्ट घोषणा की तिथि न होने से छात्र परेशान हैं। रिजल्ट घोषित होने की तिथि के स्थान पर मार्कशीट पर उसके प्रिंट होने की तिथि दी गई है। छात्रों ने इसकी शिकायत विश्वविद्यालय प्रबंधन से करने की बात कही है।
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र संघ महामंत्री अंकित अधाना बताया कि विवि ने जुलाई महीने में स्नातक (एनईपी) अंतिम वर्ष का परिक्षा परिणाम घोषित कर दिया था, लेकिन मार्कशीट पर रिजल्ट घोषित होने की तारीख की जगह उसके प्रिंट होने की तिथि छाप दी गई। इससे प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को मुश्किल हो रही है। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल) परीक्षा के लिए एक अगस्त तक की तिथि का रिजल्ट प्रस्तुत करने का नोटिफिकेशन जारी किया है, जबकि जुलाई में घोषित रिज़ल्ट की मार्कशीट कॉलेजों में अक्टूबर तक पहुंच रही है। ऐसे में मार्कशीट पर सितम्बर की तिथि दर्ज होने से इस वर्ष स्नातक अंतिम वर्ष के सीजीएल के लिए आवेदन करने वाले छात्र भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। छात्रों का कहना है कि उनका रिजल्ट जुलाई में ही आ गया था, लेकिन मार्कशीट पर सितम्बर की तिथि दर्ज है। उन्होंने सीजीएल के लिए आवेदन किया है। अगर रिजल्ट घोषित होने की तिथि मार्कशीट पर दर्ज नहीं हुई तो वे भर्ती प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। अंकित अधाना ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन को स्नातक एनईपी की मार्कशीट पर रिजल्ट घोषित होने की तिथि भी दर्ज करनी चाहिए। इससे अंतिम सेमेस्टर में पढ़ाई के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को लाभ मिलेगा। जब वेबसाइट पर उपलब्ध रिजल्ट पर घोषित तिथि दर्ज है तो मार्कशीट पर क्यों नहीं हो सकती है। एकेटीयू लखनऊ अपने छात्रों की मार्कशीट पर रिजल्ट घोषित होने और मार्कशीट के प्रिंट होने की तिथि भी छपवाता है। इसके लिए सीसीएस विश्वविद्यालय प्रबंधन से मिलकर मांग की जाएगी।