फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no love in the relationship like before...

रिश्तों में वो पहली सी मुहब्बत नहीं रही...

Mon, 23 Jun 2025 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
There is no love in the relationship like before...
पटेल मंडप में आयोजित कवि सम्मेलन।
मेरठ। प्रांतीय नौचंदी मेले में मयराष्ट्र कवि सम्मेलन हुआ। इसमें वीर रस की ओजस्वी कविताओं ने श्रोताओं में जोश भर दिया। डॉ. रामगोपाल भारतीय ने कहा- रिश्तों में वो पहली सी मुहब्बत नहीं रही, मेहमाननवाजी की भी आदत नहीं रही, लौटा दिया था एक दिन घर से फकीर को, उस दिन से किसी चीज में बरकत नहीं रही...।
विज्ञापन

गीतकार सुल्तान सिंह ‘सुल्तान’ ने कहा- अपनों को मनाने में मेरी जिंदगी गई, इस घर को सजाने में मेरी जिंदगी गई, तुमने तो कह दिया कि एक मकान ही तो है, इस घर को बनाने में मेरी जिंदगी गई...। सुमनेश सुमन ने वीर रस की प्रस्तुति से जोश भरा। उन्होंने सुनाया- रणभेरी बज उठी शत्रु ने सीमा पर ललकारा है, प्राण हीन कर देंगे उसको, यह संकल्प हमारा है, निश्चित फिर से टुकड़ों-टुकड़ों में बंटने को आया है...।
विज्ञापन

नितीश राजपूत ने आपसी सौहार्द का संदेश देते हुए सुनाया-करूं पूजा मैं मंदिर में या कह लो कि नमाजी हूं, कहो पंडित मुझे तुम या यूं कह लो कि मैं काजी हूं...मैं ईश्वर से भी सहमत हूं, मैं अल्लाह से भी राजी हूं...। वीर रस के कवि डॉ. हरिओम पंवार ने ओजपूर्ण काव्य पाठ से रोमांचित किया। कवि मनोज कुमार मनोज ने कुछ यूं फरमाया-बिना बरसे कोई बादल कभी बादल नहीं होता, न जिसमें प्यार का कोई निशां, आंचल नहीं होता...। कविता कुसुमाकर ने कहा कि हम शांति के दीप जलाएंगे हमेशा और फूल मुहब्बत के खिलाएंगे हमेशा, चमकेंगे जमाने में सितारों की तरह हम, संसार में उजाले लुटाएंगे हमेशा...।
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता पूर्व सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने की। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सभी के काव्य पाठ को सराहा। सम्मेलन में प्रशांत दीक्षित, ओंकार गुलशन, सत्यपाल सत्यम और चंद्रशेखर मयूर ने भी कविता पाठ किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य विजयपाल तोमर, धर्मेंद्र शर्मा, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विवेक रस्तौगी, अश्वनी गुप्ता, शिव कुमार राणा, सुनील भराला, विमल शर्मा, मीनाक्षी भराला सहित अन्य उपस्थित रहे।

-----
धरती सुनहरी अंबर नीला...की प्रस्तुति पर झूमे
मेरठ। नौचंदी के पटेल मंडप में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में धरती सुनहरी अंबर नीला....जैसी प्रस्तुतियों के साथ बच्चों ने सभी का मन मोह लिया। कंकरखेड़ा के ज्ञान भारती स्कूल के बच्चों ने यहां प्रस्तुतियां दीं। इस दौरान एकल, समूह नृत्य और नाटक का मंचन किया गया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का निर्देशन क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. मोनिका सिंह ने किया। राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत सरबजीत कपूर और नगर निगम के अधिकारियों ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन किया। नुक्कड़ नाटक में अनुश्री, मानसी, प्रियांशी, संजना, चिंकी, आकाश, सौरभ, हर्ष, शिवम ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस बीच अनुश्री ने देशभक्ति गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया। स्कूल के सभी बच्चों को प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर नरेंद्र राष्ट्रवादी, पद्म सिंह, आयुष वेद, तान्या शर्मा, सिमरन, विशाल पंवार आदि रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed