फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is no hope of relief from fog, rain is likely on February 8.

Meerut News: कोहरे से राहत के आसार नहीं, आठ फरवरी को हो सकती है बारिश

Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
There is no hope of relief from fog, rain is likely on February 8.
मेरठ..कंवलजीत..ठंठ हुई कम निकली धूप लोगो के खिले चेहरे कमिश्नरी की और से जाते लोग.....संवाद
सुबह के समय लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। कोहरे के चलते सड़कों पर दृश्यता बेहद कम हो गई है, जिससे लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा और हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। लगातार कोहरा पड़ रहा है और अभी 24 घंटे तक मौसम की स्थिति ऐसी ही बने रहने की संभावना है। आठ फरवरी से 10 फरवरी तक बारिश की संभावना है।
विज्ञापन




ठंड बढ़ने के कारण प्रदूषण का स्तर भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। बुधवार सुबह भी घना कोहरा छाया रहा और सुबह 10 बजे के बाद धूप निकली। धूप निकलने से शहर के लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण अभी मैदानी इलाकों में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को भी कोहरा छाया रहेगा।
विज्ञापन



भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम शमीम का कहना है कि अभी लगातार कोहरा ऐसे ही बना रहेगा। कोहरे के चलते मौसम सर्द बना हुआ है। नमी बढ़ने के चलते मौसम सर्द बना रहेगा। आठ फरवरी से 10 फरवरी तक बारिश की संभावना है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 159 दर्ज किया गया। गंगानगर में 114, जयभीम नगर में 177, पल्लवपुरम में 187, बेगमपुल पर 165, दिल्ली रोड पर 171 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed