{"_id":"67bcd2a7cd1c1d34580dd792","slug":"there-is-a-need-to-repair-the-useless-delhi-roads-at-many-places-meerut-news-c-14-1-mrt1005-791699-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जगह-जगह बेकार दिल्ली रोड को ठीक कराने की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जगह-जगह बेकार दिल्ली रोड को ठीक कराने की दरकार
विज्ञापन
मेरठ। गड्ढों में तब्दील दिल्ली रोड को ठीक कराने की दरकार है। अतुल माहेश्वरी सेतु पर अधूरी बनी सड़क जनता के लिए समस्या नहीं है, वहीं बहादुर मोटर्स से फुटबॉल चौराहा तक और रुड़की रोड पर सौफीपुर गेट से गांधी बाग तक सड़क के गड्ढे जनता को दर्द बांट रहे हैं। एनसीआरटीसी द्वारा किए जा रहे सड़क सुधार कार्य की धीमी गति से जनता परेशान है।
दिल्ली रोड पर एनसीआरटीसी रैपिड रेल मार्ग बना रहा है। इस मार्ग की सड़कों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी भी एनसीआरटीसी की है। मार्ग पर जगह-जगह सड़क गड्ढों मेंं तब्दील है। अतुल माहेश्वरी सेतु पर दोनों साइड नए सिरे से सड़क बनाने के लिए एनसीआरटीसी ने दो मार्च तक का समय लिया हुआ है। 12 फरवरी से फ्लाईओवर के ऊपर एक साइड सड़क की खुदाई की थी। कई दिनों तक जनता टूटी सड़क और उठते धूल के गुब्बार के बीच सफर तय करती रही। अमर उजाला ने जनता की आवाज को उठाया तो फ्लाईओवर पर सड़क बनाने का काम किया गया, लेकिन सड़क का कुछ हिस्सा छोड़ दिया। उधर, दूसरी साइड में अभी सड़क बनाने को लेकर कार्य शुरू ही नहीं किया गया है, जबकि एनसीआरटीसी के पत्र के अनुसार दो मार्च तक फ्लाईओवर पर दोनों साइड सड़क बनकर तैयार होनी है।
दिल्ली रोड पर ही बहादुर मोटर्स से फुटबॉल चौराहा तक सड़क जहां गड्ढों में तब्दील है, वहीं पक्की सड़क बनाने के लिए पत्थर डाले गए हैं। जो धूल का गुब्बार बने हैं। यहां से गुजरने वाली जनता और आसपास रहने वाले लोग धूल फांक रहे हैं। एक सप्ताह पहले बेगमपुल से मोदीपुरम तक सड़क के गड्ढों से समस्या को प्राथमिकता पर उठाया गया था। इसके बाद एनसीआरटीसी ने गांधी बाग से मोदीपुरम तक एक साइड सड़क को गड्ढामुक्त कर दिया है, लेकिन मोदीपुरम से मेरठ की तरफ आने वाली साइड पर सौफीपुर से गांधी बाग के बीच सड़क में गड्ढे अभी बरकरार हैं।