फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   There is a difference in Abdul Majid documents from Myanmar, arrested from Shamli district

अब्दुल मजीद को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, इन दस्तावेजों में मिला बड़ा अंतर

Wed, 31 Jul 2019 01:13 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Wed, 31 Jul 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
There is a difference in Abdul Majid documents from Myanmar, arrested from Shamli district
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

शामली जनपद में जलालाबाद से पकड़े गए म्यांमार निवासी अब्दुल मजीद के पास पहचान पत्र पश्चिम बंगाल का था और आधार कार्ड जलालाबाद का। बावजूद इसके वह करीब छह संस्थाओं में काम करता रहा, लेकिन किसी को इनके कागजों पर भी संदेह नहीं हुआ।

विज्ञापन


सरकारी, अर्द्ध सरकारी या प्रत्येक निजी संस्था के मानकों में शामिल है कि वह अपने यहां नए कर्मचारी की नियुक्ति के दौरान उसके सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच करे और सभी दस्तावेज सही पाए जाने के बाद ही उक्त व्यक्ति को नौकरी पर रखा जाए। मगर अब्दुल मजीद का मामला कई कारणों से आश्चर्यजनक बना हुआ है। पुलिस व खुफिया विभाग ने अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया तो उसके पास से जो पहचान पत्र बरामद हुआ। वह पश्चिम बंगाल के सोनाकोपा के रामेश्वरपुर में बनाया हुआ है। जबकि, जो आधार कार्ड पुलिस को बरामद हुआ। उसमें पते के कॉलम में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे खुशनुमा कॉलोनी जलालाबाद दर्ज है। 
विज्ञापन


भारत में घुसने के बाद मजीद का शुरुआती दौर पश्चिम बंगाल में गुजरा, इसके बाद उज्जैन में। इस दौरान मजीद ने कर्नाटक के मदरसों में पढ़ाया। इसके अलावा उज्जैन, झिंझाना और जलालाबाद के दो मदरसों में रहकर अब्दुल मजीद ने छात्रों को पढ़ाया और संभवत उसने यही दस्तावेज जमा किए होंगे। अब सवाल है कि आखिर किसी भी संस्था ने इन दोनों दस्तावेजों का अंतर नहीं समझा या फिर समझने का प्रयास ही नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed