{"_id":"698ca429b2752e64f90b5e77","slug":"there-can-be-no-better-country-for-muslims-than-india-shahnawaz-hussain-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100839-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश कोई नहीं हो सकता : शाहनवाज हुसैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश कोई नहीं हो सकता : शाहनवाज हुसैन
विज्ञापन
स्टार अलफलाह किठौर में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं
स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के आशीर्वाद समारोह का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर (मेरठ)। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन ने बुधवार को कहा कि मुसलमानों के लिए भारत से अच्छा देश और हिंदू से अच्छा कोई दोस्त नहीं हो सकता। इसके कई उदाहरण भी दिए जहां मुस्लिमों का शोषण ही होता है। यह बातें स्टार अलफलाह इंटर कॉलेज में आयोजित इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं के आशीर्वाद समारोह में उन्होंने कहीं।
कॉलेज प्रबंधन के आमंत्रण पर समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शाहनवाज हुसैन ने कहा कि हम अपना भविष्य बेहतर शिक्षा से ही बना सकते हैं। उन्होंने भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा हो तो गरीबी आगे बढ़ने से नहीं रोक सकती। आप कठिन परिश्रम से ही लक्ष्य हासिल कर सकते हो। बच्चों से कहा कि आप मुल्क का भविष्य हो, लगन के साथ परीक्षा दो और अपने कॉलेज, माता-पिता का नाम रोशन करो।
बतौर विशिष्ट अतिथि भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर बासित अली ने कहा कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है। उन्होंने छात्रों को देश की धरोहर बताया। किठौर नगर पंचायत के चेयरपर्सन के पति सलमान मुनकाद और आसिफ चौधरी ने भी अपने विचार रखे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। संचालन मोहम्मद मसूद आलम ने किया।
विज्ञापन
समारोह में 12वीं के छात्र-छात्राओं को दीवार घड़ी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर कॉलेज प्रबंधक नुसरत सेठ, डॉ. भारत, विरासत अली, डाॅ. वीर सिंह, मनीष ठेकेदार, शराफत हुसैन एडवोकेट, मशकूर अली, डॉ. आसिम, मोहम्मद वसी, फिरासत अली, डॉ. कमर, डॉ. शारिक, डॉ. जफर, डॉ. मुजीब, डॉ. शादाब, माजिद अली, डॉ. असद आदि मौजूद रहे।