फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft worth thousands after breaking through shop roof

Meerut News: दुकान की छत तोड़कर हजारों की चोरी

Sun, 06 Sep 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Theft worth thousands after breaking through shop roof
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र के दायमपुर मोड़ के पास चोरों ने इलेक्ट्रिक दुकान की छत तोड़कर हजारों रुपये का सामान और नकदी चोरी कर ली। वारदात का पता दुकानदार को सुबह दुकान खोलने पर चला। चोरों ने गाटर-पटिया से बनी छत की कई पटिया तोड़कर अंदर दाखिल होने का रास्ता बनाया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस पर शिकायत के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं करने और दोबारा घटनास्थल का निरीक्षण नहीं करने का आरोप लगाया है।

कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के दायमपुर निवासी दीपक की दायमपुर मोड़ पर कई वर्षों से दीपक इलेक्ट्रिक नाम से दुकान है। दीपक के मुताबिक, चार सितंबर की शाम वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। पांच सितंबर की सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो चोरी का पता चला। चोरों ने गल्ले में रखे करीब नौ हजार रुपये के अलावा दुकान से अन्य इलेक्ट्रिक सामान भी चोरी किया। सीओ दौराला शिव ठाकुर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच में लग गई है। जल्द चोर को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed