{"_id":"6a8b18e088a6ea0fbe04763f","slug":"theft-solved-within-five-hours-accused-arrested-meerut-news-c-43-1-smrt1044-100990-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पांच घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पांच घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
किठौर। थाना पुलिस ने कस्बा शाहजहांपुर में शनिवार की रात बर्तन की दुकान में हुई 80 हजार रुपये नकदी और खाता चोरी के मामले का पांच घंटे में खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन पूर्व दुकान पर नौकर रहे कस्बे के ही मोहल्ला अंबेडकर निवासी दिवाकर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से चोरी हुई रकम भी बरामद कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि कस्बा शाहजहांपुर में मेरठ-गढ़ मार्ग पर अग्रवाल ट्रेडर्स के नाम से मेरठ के जागृति विहार निवासी अशोक कुमार कंसल की बर्तन की दुकान है। शनिवार की शाम करीब 8:00 बजे वह अपनी दुकान बंद कर मेरठ चले गए थे। रात का करीब 1:00 बजे एक चोर ने बाहर लगी टीन शेड पर चढ़कर अंदर दुकान में घुसकर गल्ले में रखे करीब 80 हजार रुपये तथा एक उधार का खाता चोरी कर ले गया था। जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। पुलिस ने खुलासे के लिए दो टीमें लगाई थी। सीसीटीवी फुुटेज में महलवाला रोड पर एक युवक पिन्नी में कुछ सामान ले जाता दिखाई दिया। इसके बाद आरोपी को चिह्नित कर आरोपी को हिरासत में लिया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी उनकी दुकान पर कुछ दिन पूर्व केवल 15 दिन ही रहा था। पीड़ित ने बताया कि शनिवार को घटना से पहले आरोपी उनकी दुकान से सामान खरीदकर ले गया था। घटना के बाद रविवार को भी सामान खरीदने आया था।