{"_id":"61c23d885a056c763005d50d","slug":"theft-revealed-in-the-temple-premises-three-arrested-city-news-mrt5701301184","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिर परिसर में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार
मेरठ। सिविल लाइन पुलिस ने सूरजकुुंड स्थित बाबा मनोहर नाथ मंदिर परिसर में हुई चोरी का पर्दाफाश करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार है। इनके पास से 65 हजार रुपये, सोने-चांदी के जेवरात और एक कार बरामद की गई है। सभी को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद शर्मा के अनुसार, मंदिर परिसर में दौलत गिरि रहती हैं। सात दिसंबर को वह घर पर नहीं थी तो चोरों ने पूरा घर खंगाल दिया। दौलत गिरि ने 2.5 लाख रुपये के अलावा कुछ जेवरात, बैंक की पासबुक, आधार कार्ड एवं पैन कार्ड चोरी होने की सूचना दी। केस दर्ज करने के बाद जांच की गई।
पुलिस जांच में भीम नाम के व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध मिली। वह गांव लडाना थाना खानपुर जनपद बुलंदशहर का निवासी है। भीम पूर्व में एक मामले में जेल जा चुका है। वह लंबे समय से मंदिर परिसर में रह रहा था। उसने अपने दोस्त स्याना बुलंदशहर निवासी रजत और गढ़ बस अड्डा वाल्मीकि मंदिर स्याना बुलंदशहर निवासी रोहित के साथ वारदात को अंजाम दिया। तीनों को स्याना चौपला गढ़मुक्तेश्वर से गिरफ्तार कर किया गया। उनसे अन्य घटनाओं के बारे में जानकारी लेने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।