फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft of Rs 20 lakh from the house of manager couple in Shastri Nagar

Meerut News: शास्त्रीनगर में मैनेजर दंपती के घर 20 लाख की चोरी

Mon, 04 Nov 2024 04:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Theft of Rs 20 lakh from the house of manager couple in Shastri Nagar
मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर जी. ब्लाक में आनंद अस्पताल के मैनेजर दंपती के घर बदमाशों ने 20 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर छुछक का सामान भी ले गए। दंपती दिवाली पर खतौली अपने घर गया था। फोरेंसिक टीम और डॉग स्कवायड ने मौके पर पड़ताल की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के खतौली स्थित गांव टिटोड़ा निवासी अजित मोतला और उनकी पत्नी मधुलिका आनंद अस्पताल में मैनेजर हैं। 31 अक्तूबर को मैनेजर दंपती अपने गांव गया था। रविवार शाम को दंपती घर पहुंचा तो दो कमरों के ताले टूटे थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारियां खुली पड़ी थीं। सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर ईलम सिंह पंवार मौके पर पहुंचे। अजित मोतला ने बताया कि बदमाश अलमारी के अंदर बनी गुप्त तिजाेरी का पेंच खोलकर उसके अंदर रखे दो लाख रुपये और 18 लाख रुपये के गहने समेत अन्य सामान ले गए। उन्होंने बताया कि बेटी नोनू का छुछक देना है। इसके लिए सामान और गहने खरीदे थे। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि बदमाशों ने मकान के अंदर घुसने से पहले सीसीटीवी कैमरों के तार काट दिए थे। डीवीआर की चिप के माध्यम से उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन




नौकरानी से पूछताछ कर रही पुलिस
घटना के बाद नौचंदी पुलिस ने फोरेंसिक टीम और डाग स्कवायड को मौके पर बुला लिया। फोरेंसिक टीम ने फिंगर प्रिंट भी लिए है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस खंगाल रही है। घर पर काम करने वाली नौकरानी और अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। कई लोग शक के दायरे में आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





बिल्डर की कोठी में हुई थी चोरी

वेस्ट एंड रोड पर बिल्डर राजीव सिंहल की कोठी में बदमाशों ने पचास लाख रुपये से ज्यादा की चोरी की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर माल बरामद कर लिया था, जबकि तीन आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं।


लोगों में आक्रोश
लोगों में नौचंदी पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। लोगों ने आरोप लगाया कि क्षेत्र में पुलिस गश्त नहीं करती है। इसकी वजह से चोरी की घटनाएं हो रही हैं। पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए, ताकि अब सर्दी में चोरी की घटना पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed