{"_id":"671d716f5187f110a3077c84","slug":"theft-of-lakhs-from-schools-and-anganwadi-centers-of-dungar-and-satwai-sardana-news-c-44-1-smrt1055-105731-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: डूंगर व सतवाई के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: डूंगर व सतवाई के विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र से लाखों की चोरी
विज्ञापन
रोहटा। क्षेत्र में लगातार चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। तीन दिन पहले डालमपुर के विद्यालय में चोरी हुई। वहीं, शुक्रवार की रात चोरों ने सतवाई गांव में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और गांव डूंगर में राजकीय इंटर कॉलेज को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के उपकरण और राशन चोरी कर लिया। तीनों घटनाओं से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
शुक्रवार की रात फिर चोरों ने सतवाई के आंगनबाड़ी केंद्र को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर गैस सिलिंडर, चूल्हा, राशन, पंखे, इन्वर्टर व बैटरी आदि चोरी कर ली। चोरों ने इसी गांव के प्राथमिक विद्यालय को भी निशाना बनाते हुए इन्वर्टर, बैटरी, पंखे, स्टेबलाइजर, राशन, गैस सिलिंडर चूल्हे आदि सहित लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया।
इसके अलावा गांव डूंगर के राजकीय विद्यालय से चोर प्रोजेक्टर, इन्वर्टर बैटरी आदि सहित लाखों रुपये का कीमती सामान चोरी कर ले गए। इन तीनों घटनाओं को लेकर पुलिस की गश्त पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के बाद भी मामला दर्ज नहीं किया है। वहीं, बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में रोष है।