{"_id":"69485e7d994d22795f008c97","slug":"theft-in-two-temples-in-front-of-the-commissioners-residence-meerut-news-c-14-1-mrt1051-1059908-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कमिश्नर आवास के सामने दो मंदिरों में चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कमिश्नर आवास के सामने दो मंदिरों में चोरी
विज्ञापन
मेरठ। कमिश्नर आवास के सामने मां संतोषी देवी और गोपाल मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। शनिवार रात को चोर दोनों मंदिरों से चांदी की मूर्तियां, चांदी के छत्र और दान पात्र से कई लाख रुपए चोरी कर ले गए
रविवार सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे तो मुख्य गेट के ताले टूटे मिले। अंदर जाकर देखा तो मंदिर का सामान बिखरा हुआ था और दो दान पात्र के ताले भी टूटे हुए थे। इनमें से रुपये व अन्य सामान गायब था। वहीं मां संतोषी देवी मंदिर के बराबर में गोपाल मंदिर के भी ताले भी टूटे मिले।
सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। गोपाल मंदिर के पुजारी रोशन शास्त्री ने पुलिस को बताया कि चोरों ने अलमारी तोड़कर सामान चोरी किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सिविल लाइन थाने पर घटना की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।