फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   theft in two hoses, stolen lekhs of rupees goods

दो मकानों में चोरी, लाखों रुपए का सामान उड़ाया

Wed, 26 Aug 2020 01:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
theft in two hoses, stolen lekhs of rupees goods
मकान में चोरी के बाद खुली अलमारी व फैला सामान। - फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़(मेरठ)। थाना क्षेत्र में सोमवार रात चोरों ने दो अलग-अलग जगह चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोर लाखों रुपये का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, क्षेत्र के अमीनाबाद उर्फ बड़ागांव निवासी नियाज मोहम्मद उर्फ बॉबी गुरुग्राम में व्यापार करता है। गांव में पिता हमीद, छोटा भाई नासीर और उसकी पत्नी सवाना रहते हैं। सोमवार को नासीर की पत्नी अपने मायके गई थी। रात में नासीर मकान की दूसरी मंजिल पर अकेला सो रहा था। पिता हमीद गांव में बने दूसरे मकान में सो रहे थे। पीड़ित नासीर ने बताया कि रात में बदमाश मकान का मुख्य गेट तोड़कर अंदर घुस आए। उन्होंने सेफ, अलमारी तोड़कर उसमें रखे एक जोड़ी कुंडल, एक चेन, एक पेंडेंट, एक बाली, छह कंगन, एक अंगूठी (करीब 10 तोला सोना) और 250 ग्राम चांदी लूट ली। नासीर को सुबह घर में सारा समान बिखरा मिला। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और तहरीर लेकर लौट गई।
विज्ञापन

रात में ही बदमाशों ने ग्राम कैलीरामपुर में दूसरी वारदात को अंजाम दिया। गांव निवासी मदन सिंह के घर की खिड़की तोड़कर चोर मकान में घुस गए। वहां से संदूक में रखे 10 हजार रुपये, कीमती सामान और पांच किलो देशी घी ले गए। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर लौट गई। सीओ सदर देहात बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed