फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft in former ministers house, lakhs of jewelery including licensed weapons, absconding watchman

मौलाना मसूद मदनी के घर डाका, लाइसेंसी हथियारों समेत लाखों के आभूषण लेकर फरार

Tue, 18 Jul 2017 02:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवबंद, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ देवबंद, सहारनपुर Updated Tue, 18 Jul 2017 02:45 PM IST
विज्ञापन
Theft in former ministers house, lakhs of jewelery including licensed weapons, absconding watchman
जानकारी देते पूर्व राज्यमंत्री

उत्तराखंड के पूर्व मंत्री मौलाना मसूद मदनी के घर चोरों ने धावा बोलकर लाइसेंसी हथियारों के अलावा नगदी समेत लाखों की कीमत के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। इस घटना में घर में मौजूद रहे दो लोगों पर शक जताया गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मौलाना मसूद मदनी के मुताबिक वह छह जुलाई को परिवार सहित ससुराल अंबेडकरनगर गए थे। तल्हेडी चुंगी फार्म हाउस वाले घर पर देखभाल के लिए वे बैरून कोटला निवासी नसीर और इमरान को छोड़ गए थे। पुलिस को दी तहरीर में मदनी ने बताया कि 10 जुलाई को उनकी नसीर से बात हुई थी तो सब ठीक बताया गया था। इसके बाद उन्होंने रिश्तेदार सलीम और इस्माइल को घर भेजा था। लेकिन इन नसीर और इमरान ने उन्हें वहां नहीं आने दिया। इसके बाद वह परिवार सहित 15 जुलाई को यहां पहुंचे तो घर के कमरों के ताले टूटे पड़े थे और सामान बिखरा हुआ था। नसीर और इमरान भी घर पर नहीं थे। मदनी ने बताया कि घर में रखे दो लाइसेंस हथियार, 50 हजार की नगदी, पुरखों के समय के सोने-चांदी के लाखों की कीमत के आभूषण सहित अन्य सामान चोरी कर लिया गया।

विज्ञापन

Theft in former ministers house, lakhs of jewelery including licensed weapons, absconding watchman
अलमारी से सोने-चांदी लेकर फरार चौकीदार

रविवार को कोतवाल पंकज त्यागी ने घटनास्थल की जांच की और पूरे मामले की जानकारी ली।  सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। बता दें कि बीते दिन एक युवक ने रात के समय घर लौट रहे मौलाना नदीमुल वाजदी के साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। लेकिन लोगों के सहयोग से आरोपी युवक को दबोच लिया गया था।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed