फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft by breaking the locks of two schools and an Anganwadi center

Meerut News: दो विद्यालय, एक आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरी

Tue, 10 Sep 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Tue, 10 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the locks of two schools and an Anganwadi center
कांधला। गांव सलेमपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि बीते शनिवार को शिक्षण कार्य पूरा होने के बाद सभी शिक्षक स्कूल का ताला बंद कर घर चले गए थे। रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को जब वह स्कूल पहुंचे तो स्कूल के कार्यालय और रसोई का ताला टूटा हुआ मिला। दो गैस सिलिंडर, एक गैस का चूल्हा, रसोई में प्रयोग होने वाले बर्तन, दाल, आलू, चावल आदि चोर ले गए। वहीं सलेमपुर आंगनबाड़ी केंद्र पर नियुक्त कर्मचारी पिंकी रानी ने बताया कि चोरों ने केंद्र का ताला तोड़कर बच्चों के बैठने के लिए रखी बेंच, बर्तन और खेल का सामान चोरी कर लिया। गांव फतेहपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक आनंदपाल ने थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि चोरों ने स्कूल का ताला तोड़कर गैस सिलिंडर सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed