फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Theft by breaking the lock of Ayushman Arogya Mandir

Meerut News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का ताला तोड़कर चोरी

Thu, 04 Dec 2025 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of Ayushman Arogya Mandir
रोहटा। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर जाहिद में बुधवार की देर रात बदमाश आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंदर बने कमरे का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देकर भाग गए। बृहस्पतिवार सुबह ड्यूटी पर पहुंचे प्रभारी ने घटना की जानकारी ग्राम प्रधान और सीएचसी प्रभारी को दी। इसके बाद थाना रोहटा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी पदम सिंह और एएनएम आशा गोस्वामी ने रोहटा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि सुबह ड्यूटी के दौरान उन्होंने देखा कि कमरे का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। मौके से इन्वर्टर बैटरी, मशीन सहित कई कीमती सामान चोरी हो गया। घटना के संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed